फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lavi fair in rampur

लवी मेले में 550 सुरक्षा कर्मचारियों के हवाले होगी व्यवस्था

Wed, 23 Oct 2019 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
lavi fair in rampur
रामपुर में बाहरी राज्यों से आए लोगों की जांच करती पुलिस। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए खाका तैयार कर दिया है। बीते वर्षों की तरह इस वर्ष भी मेले में जुआरियों पर कार्रवाई करने को विशेष दस्ते तैनात किए जाएंगे। रामपुर के साथ लगते ब्रौ और जगातखाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल्लू पुलिस से भी पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस वर्ष करीब 550 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होगी। ये सुरक्षा कर्मचारी मेले में कानून और यातायात व्यवस्था को बनाए रखेंगे। मेले से पूर्व पुलिस ने कई स्थानों पर विशेष नाके लगा रखे हैं। रामपुर क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों और मजदूरों की भी पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। वहीं बाहरी राज्यों के लोगों को पुलिस के पास पंजीकरण करवाया जा रहा है। मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़े वाहनों की आवाजाही वाया वजीर बावड़ी से झाकड़ी होकर करवाई जाएंगी। वहीं ब्रौ से शहर से जाने और चाटी पुल से छोटे वाहनों के आने की व्यवस्था होगी। मेले के दौरान पार्किंग की सुविधा न खले इसके लिए वजीर बावड़ी और ब्रौ पुल के पास पार्किंग के लिए स्थान सुनिश्चित किए गए हैं। यहां से शहर आने के लिए वैकल्पिक बसों की व्यवस्था भी की गई है। एनएच पांच पिप्टी चौक से एक ओर दुकानें लगेंगी। वहीं सफेद ढांक के पास एनएच पर एक ओर ही दुकानें सजेंगी। मेला मैदान में मेले से दो दिन पूर्व पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित होगा। हालांकि मेले में इमरजेंसी वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

जुए पर नियंत्रण को तैनात होंगे विशेष दस्ते
रामपुर और साथ लगते कुल्लू जिले में लवी मेले के दौरान जुए का काफी दौर चलता है। ऐसे में जुए पर लगाम लगाने को पुलिस विशेष दस्ते तैनात करेगी। कुल्लू जिले में जुए पर लगाम लगाने के लिए एसपी कुल्लू से भी पत्राचार किया जा रहा है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में करीब 550 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। मेले में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रोडमैप तैयार कर लिया गया है। जुए पर लगाम लगाने को एसपी कुल्लू से पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed