{"_id":"66854002d38325b3040b0300","slug":"late-virbhadra-singh-memorial-cricket-competition-nankhadi-rampur-bushahr-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-118249-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पुनन को हराकर ब्लैक बॉयज रहीघाट ने जीता क्रिकेट खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पुनन को हराकर ब्लैक बॉयज रहीघाट ने जीता क्रिकेट खिताब
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मेमोरियल तृतीय वर्ष खेलकूद प्रतियोगिताके दौरान रस्साकसी प
मुख्यातिथि ने विजेता टीम को दिए दो लाख, उपविजेता टीम को एक लाख राशि से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। स्वर्गीय वीरभद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सदाबहार स्टेडियम ननखड़ी में किया गया। प्रतियोगिता पर ब्लैक बॉयज रहीघाट ने अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में किशन लाल नेगी डायरेक्टर ऑफ ऑडिट विभाग हिमाचल प्रदेश मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजक कमेटी अध्यक्ष हरीश मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 64 टीमों ने दमखम दिखाया। खिताबी मुकाबला ब्लैक बॉयज रहीघाट और रेड बुल पुनन के मध्य खेला गया। पुनन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए ब्लैक बॉयज रहीघाट को आमंत्रित किया। रहीघाट ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट गंवाकर 112 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के समक्ष रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी रेड बुल पुनन की टीम आठ ओवर में छह विकेट खो कर 92 रन पर ही पर सिमट गई। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को दो लाख और उपविजेता टीम को एक लाख नकद राशि एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 28 महिला मंडलों ने रस्साकशी स्पर्धा में दमखम दिखाया। महिला मंडल टिक्कर ने पहले स्थान पर बाजी मारी। दूसरे नंबर पर महिला मंडल पुनन रहा। महिला मंडल विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी से नवाजा। इस दौरान स्टेडियम में महानाटी का आयोजन भी किया गया। 40 महिला मंडलों ने भाग लिया और हर महिला मंडलों को क्लब की ओर से एक हजार की राशि दी गई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ज्ञान मेहता, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निहालचंद, चमन लाल चंदेल, अमृत मेहता, विक्की ठाकुर, धर्मेंद्र ठाकुर, दिनेश चौहान और शशिकांत सहित कई अन्य मौजूद रहे।