फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Langar service started by Shrikhand Mahadev Kailash Langar Committee Lahragaga Sangrur Punjab

Rampur Bushahar News: श्रीखंड महादेव कैलाश लंगर कमेटी लैहरागागा संगरूर पंजाब की लंगर सेवा शुरू

Fri, 11 Jul 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Langar service started by Shrikhand Mahadev Kailash Langar Committee Lahragaga Sangrur Punjab
श्रीखंड महादेव कैलाश लंगर कमेटी लैहरागागा संगरूर पंजाब की लंगर सेवा लगाते हुए। संवाद
रात्रि ठहराव के लिए 200 श्रद्धालुओं की है व्यवस्था
विज्ञापन


श्रीखंड महादेव के श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे सेवाएं जारी

संवाद न्यूज एजेंसी

निरमंड (कुल्लू)। श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा में पंजाब के जिला संगरूर की श्रीखंड कैलाश लंगर कमेटी लैहरागागा इस बार भी जाओं में 10वें विशाल भंडारे का आयोजन कर रही है। 10 जुलाई से लंगर कमेटी ने सेवाएं देनी शुरू कर दी हैं। श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे चाय और भोजन की सेवा जारी है। लंगर कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता ने बताया कि नौ वर्षों से जाओं में श्रद्धालुओं की सेवा की जा रही है। उनके भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। लंगर सेवा में यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच, स्नेक्स और डिनर की व्यवस्था की गई है। रात्रि ठहराव के लिए 200 श्रद्धालुओं की व्यवस्था है। दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कूड़ा बैग भी वितरित किया जा रहा है ताकि श्रद्धालू गंदगी न फैलाएं और यात्रा पूर्ण होने पर वापसी में रास्ते में पड़े प्लास्टिक कूड़े को बैग में उठाकर पंडाल तक लाने में अपना सहयोग करें। पूरी लंगर कमेटी के सदस्यों की तरफ से कैलाश दर्शन के लिए जा रहे सभी श्रद्धालुओं को विशेष कर सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र के सागर और अजीब ने लंगर कमेटी की व्यवस्था को खूब सराहा। लंगर सेवा में आशु, बलदेव, ज्ञान चंद, अमृतगिरि, डिंपल, गुड्डू, विष्णु, मोहित, राहुल, सोमवीर, जग्गा, बिंटू, रिंपी, दीप, जग्गा हलवाई, गोविंदा और लखवीर सहित कई लोग दिनरात लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article