फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslides on car in silli kinnaur and two person injured

एनएच 5 पर शिल्ती पर दरकी पहाड़ी, कार में सवार दो घायल

Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
landslides on car in silli kinnaur and two person injured
कड़छम के नजदीक रल्ली के पास क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर शिल्ती के समीप चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। एक घायल का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 10 बजे एनएच पांच पर शिल्ती के पास रिकांगपिओ से भावानगर की तरफ जा रही कार (एचपी 25बी 0077) पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गईं। कार में सवार दो लोग इनकी चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकाल कर प्राथमिक उपचार के लिए टापरी स्थित छोल्तू अस्पताल पहुंचाया। कार्यवाहक बीडीओ भावानगर विनय कुमार नेगी (48) गांव कोठी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर और एक महिला अनुपमा (31) गांव विकास नगर, तहसील व जिला हमीरपुर घायल हो गईं। वह वर्तमान में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के यूको बैंक में सेवाएं दे रही हैं। घायलों को छोल्तू अस्पताल में लाया गया, जहां बैंक कर्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार्यवाहक बीडीओ भावानगर को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल रामपुर के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अशोक रत्न ने कहा कि फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कार्यवाहक बीडीओ को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया। बैंक कर्मी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अवकाश दे दिया गया है।
उधर, जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा ने कहा कि प्रशासन की ओर से दोनों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर राहत राशि दे दी जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed