फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslides occurred on four roads of Nankhari due to rain

Rampur Bushahar News: बारिश से ननखड़ी की चार सड़कों पर हुआ भूस्खलन, एक अभी भी बंद

Wed, 08 Apr 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
मलबा नहीं हटने से टिक्कर-खमाडी सड़क पर थमे वाहनों के पहिये
विज्ञापन

तीन सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने दोपहर बाद किया बहाल

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बश्हर)। भारी बारिश के कारण ननखड़ी तहसील की चार सड़कों पर भूस्खलन हुआ, जिससे बुधवार को यातायात ठप रहा। लोगों काे आवाजाही के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने दोपहर बाद तीन सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया, जबकि टिक्कर-खमाडी सड़क पर वाहनों के पहिये अभी भी थमे हुए हैं। मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश ने ननखड़ी तहसील की सड़कों पर कहर बरपाया। लगातार बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन हुआ और यातायात प्रभावित हुआ है। भूस्खलन होने के कारण ननखड़ी से टुटू पानी सड़क, रेला-शकरेला सड़क, रई-बहाली-खुनी-खड़ाहन सड़क और टिक्कर-खमाडी सड़क अवरुद्ध हो गई थी। सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग सड़कों की बहाली के लिए जुट गया। विभाग ने मशीनों और मजदूरों की मदद से तीन सड़कें बहाल कर दी हैं। टिक्कर-खमाडी सड़क पर यातायात ठप अभी पड़ा हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग ननखड़ी के सहायक अभियंता राकेश श्याम ने बताया कि भूस्खलन से बाधित सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। खमाडी सड़क बनाला के पास ठप है। जल्द ही सड़क को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed