फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   landslide in urni and nigusari kinnaur

उरनी में चट्टानें गिरने से पुल टूटा, निगुलसरी में फिर दरका पहाड़

Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
landslide in urni and nigusari kinnaur
किन्नौर के उरनी के पास सतलुज नदी पर बना पुल पत्थर गिरने से हुआ क्षतिग्रस्त। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में लगातार हो रही बारिश से पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी है। इससे जिले के लोग खौफजदा हैं। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर भूस्खलन होने से कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। उरनी में पहाड़ से चट्टानें गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं निगुलसरी में एक बार फिर पहाड़ दरकने से वाहनों की आवाजाही थम गई है।
विज्ञापन

जिले के राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच पर उरनी ढांक के समीप सुबह करीब 8:45 बजे पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिर गई। इससे नेशनल हाईवे प्राधिकरण का 180 फीट लंबा वैली पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। चट्टानों के गिरने से उरनी पुल की दो प्लेटें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके चलते यातायात ठप हो गया है और लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों प्लेटों को जोड़कर दोपहर करीब डेढ़ बजे पुल को दुरुस्त कर आवाजाही शुरू करवाई। वहीं निगुलसरी के समीप थाच नाले में सोमवार सुबह करीब 8 बजे ऊपरी पहाड़ी से चट्टानें गिरने और भूस्खलन होने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 2 घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने मशीनरी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पागल नाले का जलस्तर बढ़ा, एक घंटे बाधित रहा हाईवे
पागल नाले में सुबह के समय जलस्तर बढ़ने से एनएच-पांच करीब एक घंटे तक बंद रहा। सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी ने मलबे को हटाकर बाधित मार्ग को बहाल किया और वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।
नेशनल हाईवे प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता मोहन मेहता ने बताया कि सोमवार सुबह पुल की दो प्लेटें चट्टानों की चपेट में आने से टूट गई थी। इसे दोपहर को दुरुस्त कर यातायात बहाल किया गया।

डेढ़ बजे से पुल पर वाहनों की आवाजाही करवाई गई है। ेगी ने बताया कि बारिश के वजह से राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 जगह-जगह बंद था, जिसे दोपहर को बहाल कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब किन्नौर से शिमला की तरफ सभी वाहनों की आवाजाही बराबर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed