फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Landslide again in Nigulsari: NH-5 filled with debris due to falling of rocks, transportation is being done by transmitting buses.

निगुलसरी में फिर भूस्खलन : 23 घंटे बाद एनएच बहाल

Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Landslide again in Nigulsari: NH-5 filled with debris due to falling of rocks, transportation is being done by transmitting buses.
एनएच पांच निगुलसरी भूस्खलन पाइंट
पहाड़ी से गिरी चट्टानों के कारण करीब दो सौ मीटर मार्ग पर भर गया था मलबा
विज्ञापन

सोमवार रात को अवरुद्ध हुआ था मार्ग, बहाली के कार्य में आईं कई दिक्कतें, आवाजाही में भी लोग हुए परेशान



संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के हजारों लोगों की दुश्वारियां थमने का नाम नहीं ले रही। जिले के निगुलसरी सेक्टर-26 में नेशनल हाईवे-पांच बार-बार बाधित हो रहा है। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही करना परेशानियों भरा बना हुआ है। सोमवार शाम को जिले में भारी बारिश हुई। इस कारण निगुलसरी में पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया। पहाड़ी से भारी भूस्खलन और चट्टानें दरकने के कारण सोमवार शाम सात बजे निगुलसरी में एनएच-पांच बाधित हो गया। पहाड़ी से गिरी चट्टानों के कारण करीब दो सौ मीटर एनएच पर मलबा ही मलबा भर गया। इस कारण परिवहन निगम की ओर से बसों में सवारियों को ट्रांसमिट कर आवाजाही करवाई गई। सोमवार रात को भूस्खलन से बाधित हुआ एनएच मंगलवार को शाम छह बजे करीब 23 घंटे बाद बहाल हो सका, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।
यहां भूस्खलन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण मार्ग बहाली का कार्य भी जोखिमों भरा बना हुआ है। एनएच को बहाल करने के लिए एनएचएआई ने दोनों ओर चार मशीनें और 15 मजदूर लगाए थे, लेकिन लगातार चट्टानें दरकने के कारण भारी मलबे को हटाना मुश्किल हो रहा था। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार शाम का एनएच बहाल हो सका।
विज्ञापन

दिनभर बसें ट्रांसमिट कर करवाई गई आवाजाही
मंगलवार को दिनभर एनएच बाधित होने के कारण शिमला-रामपुर से किन्नौर की ओर जाने वाले यात्रियों को निगुलसरी जीरो प्वाइंट से तरांडा टनल तक और यहां से आगे क्रामते तक करीब आधा किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ा। वहीं, परिवहन निगम की ओर से बसों में सवारियों को ट्रांसमिट कर आवाजाही करवाई गई। निगुलसरी में लगातार हो रहे भूस्खलन से निपटने के लिए पुख्ता बंदोबस्त न होने के कारण जिले के हजारों लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। वहीं, एनएचएआई को भी बार-बार बाधित हो रहे मार्ग को बहाल करने में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी से हो रहे भारी भूस्खलन के कारण निगुलसरी में एनएच-पांच बार-बार बाधित हो रहा है। सोमवार रात को बाधित हुए एनएच को बहाल करने के लिए सड़क के दोनों ओर चार मशीनें और करीब 15 मजदूर लगाए गए। मंगलवार शाम को एनएच-पांच आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। - सतीश जोशी, कनिष्ठ अभियंता, एनएचएआई

एनएच पांच निगुलसरी भूस्खलन पाइंट

एनएच पांच निगुलसरी भूस्खलन पाइंट

एनएच पांच निगुलसरी भूस्खलन पाइंट

एनएच पांच निगुलसरी भूस्खलन पाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed