{"_id":"68cd3785c5a08561d807a97f","slug":"lalsa-lambanal-road-not-restored-even-after-four-weekslalsa-lambanal-road-not-restored-even-after-four-weeks-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-144167-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खनैशणी, भुट्टी सरोंटी और लंबानाल में रसोई गैस और खाद्य सामग्री का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खनैशणी, भुट्टी सरोंटी और लंबानाल में रसोई गैस और खाद्य सामग्री का संकट
विज्ञापन
लालसा लंबानाल सडक़ की बहाली में जुटी मशीन। संवाद
लालसा-लंबानाल सड़क चार सप्ताह बाद भी नहीं हुई बहाल
सैकड़ों ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। लालसा पंचायत की लालसा-लंबानाल सड़क भारी बरसात के कारण जगह-जगह भूस्खलन और डंगे ढहने से क्षतिग्रस्त है। इस कारण वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। चार सप्ताह से सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों के समक्ष रसोई गैस और खाद्य सामग्री का संकट गहरा गया है। सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद होने से खनैशणी, भुट्टी, सरोंटी और लंबानाल के ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गांव से मरीजों को पीठ पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ रहा है। लंबानाल, खनैशणी निवासी मान देव, होरी लाल, गुडूराम और घनश्याम ने बताया कि सड़क बंद होने से दूध से लेकर सब्जियों का कारोबार ठप हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। रसोई गैस सिलिंडर समेत खाद्य सामग्री का भी संकट गहराने लगा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है ताकि वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की जा सके। लालसा पंचायत के प्रधान मोहन लाल जिप्टा ने कहा है कि सातवें वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल के समक्ष लालसा दौरे के दौरान यह समस्या उठाई गई थी। लोक निर्माण विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बृज लाल ने बताया कि लालसा-लंबानाल सड़क को बहाल करने के लिए मशीनरी और मजदूर तैनात किए जा चुके हैं। सड़क पर वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है।