{"_id":"69ff8e73e9e7bb0df306e403","slug":"laghu-udyog-bharti-celebrated-its-foundation-day-in-parwanoo-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-169013-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: परवाणू में लघु उद्योग भारती ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: परवाणू में लघु उद्योग भारती ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन
पूर्व सैनिक विभाग हिमाचल कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश वाइस चेयरमैन डॉ. कर्नल संजय शांडिल
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। लघु उद्योग भारती इकाई परवाणू की ओर से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इकाई की मासिक बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने की।
बैठक शुरू होने से पहले प्रांत कार्यकारिणी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश के 10 जून को प्रस्तावित परवाणू प्रवास को लेकर स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इसके अलावा लीप पोर्टल पर फॉर्म भरने की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष अश्विनी जमवाल को सौंपी गई। वे सदस्यों को पोर्टल संबंधी सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में सदस्यता अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जून माह में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक एमपी शर्मा, इकाई अध्यक्ष चमन गोयल, महासचिव मोहिंद्र ठाकुर सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।