फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   lady temat courage in electricity department

Rampur Bushahar News: महिला टीमेट ने पोकलेन के बकेट पर चढ़कर की बिजली लाइन की मरम्मत

Sat, 23 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
lady temat courage in electricity department
पेाकलेन के बकेट पर चढ़ कर विद्युत लाइन की मरम्मत कराती टी मेट प्रीति सुनेल। संवाद
बिजली बोर्ड के ज्यूरी सेक्शन में स्टाफ की चल रही भारी कमी
विज्ञापन

महिला कर्मचारी के हौसले की लोगों ने की प्रशंसा
मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। बिजली बोर्ड के ज्यूरी सेक्शन में तैनात टीमेट प्रीति सुनेल ने गजब की हिम्मत दिखाई। प्रीति सुनेल विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोकलेन के बकेट पर चढ़ गई। टीमेट प्रीति ऐसे समय विद्युत बोर्ड की सहारा बनी, जब फील्ड स्टाफ की भारी कमी चल रही है। महिला टीमेट के हौसले की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
बिजली बोर्ड के ज्यूरी सेक्शन में स्टाफ की भारी कमी है। इस कारण ज्यूरी में बिजली व्यवस्था बनाए रखने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यूरी से सराहन सड़क को चौड़ा करने के चलते बिजली के कई खंभे जद में आ गए हैं। विद्युत बोर्ड को कई खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने पड़ रहे हैं। इससे कई जगह तार ढीली हो गई हैं। विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत तारों को कसना जरूरी है। स्टाफ की कमी के चलते टीमेट प्रीति सुनेल भी इस कार्य में सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत कर्मी को खंभे पर एक अन्य व्यक्ति के सहयोग की जरूरत थी तो टीमेट प्रीति सुनेल ने मदद करने की ठानी। सड़क की कटिंग में लगी पोकलेन की बकेट के बैक साइड बैठ गई और खंभे की तारों के पास पहुंच गई। ढीली पड़ी बिजली लाइन की तारों को कसने में विद्युत कर्मी का सहयोग किया। ज्यूरी सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र शर्मा और फोरमैन ज्ञान ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिला टी मेट प्रीति सुनेल ने हिम्मत दिखाई और मशीन के बकेट पर चढ़कर बिजली के तार कसने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
विद्युत बोर्ड रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता इ. कुकु शर्मा ने बताया कि सभी सेक्शन में स्टाफ की कमी है। ज्यूरी में स्टाफ की ज्यादा कमी को देखते जब तक स्थायी नियुक्ति नहीं होती, तब तक दूसरे सेक्शन से स्टाफ की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed