फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Lack of health facilities in PHC Mazgaon, people worried, Sangla, Kinnaur

Rampur Bushahar News: पीएचसी मझगांव में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं

Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
एक माह से चिकित्सक, 14 वर्ष से फार्मासिस्ट का पद रिक्त
विज्ञापन

उपचार के लिए मरीजों को जाना पड़ रहा 50 किलोमीटर दूर

10 गांव के हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे
चेताया, जल्द स्टाफ की तैनाती नहीं की तो करेंगे आंदोलन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत रूपी के हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य रामभरोसे है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। मरीजों को उपचार के लिए 50 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार और विभाग को चेताया है कि शीघ्र रिक्त पदों को नहीं भरा गया, तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। गौर हो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में एक माह से चिकित्सक का पद रिक्त चल रहा है। साल 2011 से फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। एक महिला हेल्थ वर्कर के सहारे स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। इस पीएचसी से रूपी पंचायत के तहत आने वाले बुरंग, पोश्पा, शिगारचा, छाड़िंग, हुरवा, डबलिंग, नालिंग-1, नालिंग-2, मझगांव और गुरगुरी गांव के हजारों मरीज लाभान्वित होते हैं। रिक्त पदों के कारण मरीजों को उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर भावानगर और रामपुर जाना पड़ रहा है। गरीब तबके के मरीजों पर दोहरी मार पड़ रही है। पूर्व प्रधान रूपी पंचायत रघुदास नेगी, वर्तमान उपप्रधान मुकेश नेगी, शिव कुमार नेगी, अर्जुन नेगी, जयसिंह नेगी, मनमोहन सिंह नेगी, धर्मपाल नेगी, वीरेंद्र नेगी, संजीव नेगी, सतीश नेगी और अजय नेगी ने कहा कि पीएचसी में स्टाफ की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए भी मरीजों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र चिकित्सक और फार्मासिस्ट का पद भरने की मांग उठाई है। साथ ही चेताया है कि यदि समय रहते रिक्त पदों को भरा नहीं गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

रिक्त पदों को लेकर समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई है कि जल्द रिक्त पदों को भरा जाएगा। - डॉ. कवि राज नेगी, बीएमओ निचार

- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed