{"_id":"5d5046c58ebc3e6d1525b9b6","slug":"lab-rampur-hp-news-sml303644743","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालन मंत्री ने ज्यूरी में कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालन मंत्री ने ज्यूरी में कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला का किया लोकार्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। पंचायती राज एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने शनिवार देर शाम भेड़ प्रजनन केंद्र ज्यूरी का दौरा किया। मंत्री ने करीब एक करोड़ बीस लाख की लागत से कृत्रिम गर्भाधान प्रयोगशाला का लोकार्पण भी किया। पशुपालन मंत्री ने प्रजनन केंद्र में वृक्षारोपण किया और यहां की समस्याओं की जानकारी ली। भेड़ प्रजनन केंद्र पहुंचने पर केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। एसवीओ डॉ. गुलशन ने मंत्री और निदेशक को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। वीरेंद्र कंवर ने कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना। इस से पहले ज्यूरी पहुंचने पर ज्यूरी ग्राम शक्ति केंद्र के सदस्यों ने मंत्री का स्वागत किया और ज्यूरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पशुपालन विभाग की जमीन देने का आग्रह किया। उस के बाद मंत्री मां भीमाकाली मंदिर सराहन पहुंचे जहां उन्होंने परिवार सहित माता के मंदिर में पूजा अर्चना की।
इस दौरान उन के साथ पशुपालन निदेशक डॉ. स्वदेश कुमार चौधरी, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदर्शनी, सहायक निदेशक डॉ. एसएस सेन, तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य प्रेम सिंह द्रेक, ओएसडी विक्रम, डॉ. अनिल, सुदर्शन सहगल, सितेंद्र मिल्लर, किन्नू प्रधान यशपाल चौहान, शाहधार प्रधान सुमन बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।