Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kushakandika Yajna held at Parshuram Kothi after a long interval

Rampur Bushahar News: परशुराम कोठी में लंबे अंतराल बाद हुआ कुशकंडिका यज्ञ

Tue, 24 Nov 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। श्रीपरशुराम कोठी में लंबे अंतराल के बाद विशेष कक्ष चौकी में कुशकंडिका यज्ञ का विधिवत आयोजन किया गया। देवता की आज्ञा और दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव और गढ़ के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रीपरशुराम कोठी को क्षेत्र में यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठानों के प्रमुख केंद्र के रूप में जाना जाता है। यहां समय-समय पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। यज्ञ के दौरान भव्य कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्तिरस में सराबोर नजर आए। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक सहभोज का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर श्रीअंबिका माता मंदिर निरमंड कमेटी के कारदार पुष्पेंद्र शर्मा से विशेष बातचीत की गई। उन्होंने कुशकंडिका यज्ञ के धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article