फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumsu Temple, Religious Events, Rampur Bushahr, Nareshar Lakshmi Narayan Temple Kumsu

Rampur Bushahar News: मेरी मैया के नौ दिन बहार के ..... भजन पर झूमे लोग

Sat, 13 Jul 2024 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
कुमसू मंदिर में रातभर भजन-कीर्तन का चला दौर, 15 को देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर और दोगणू देवता साहिब करेंगे शिरकत
विज्ञापन

रामपुर और शिंगला की भजन मंडली करेगी जागरण, 16 को पूर्णाहुुति के साथ चंडी पाठ महायज्ञ का होगा समापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में शुक्रवार को रातभर भजन-कीर्तन का दौर चला। मंदिर में महिलाओं और युवाओं ने मेरी मैया के नौ दिन बहार के सहित कई भजन प्रस्तुत किए। गौर हो कि नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में शलाटी घोड़ी की सुख-समृद्धि और शांति के लिए चंडी पाठ और महायज्ञ का आयोजन चल रहा है। सात दिन तक आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान का मंगलवार को जलयात्रा के साथ आगाज हुआ था। महायज्ञ के चौथे दिन रात भर मंदिर में भजन-कीर्तन का दौर चला। नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में रोजाना सैकड़ों ग्रामीण बढ़चढ़ कर अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। 15 जुलाई को नरेशर लक्ष्मी नारायण के भाई देवता साहिब छिज्जा कालेश्वर देवठी और देवता साहिब दोगणू अनुष्ठान में शिरकत कर शोभा बढ़ाएंगे और हजारों लोगों को सुख-समृद्धि का शुभ आशीर्वाद देंगे। वहीं, 15 जुलाई को मंदिर कमेटी की ओर से रात को भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रामपुर और शिंगला की भजन मंडली भजन प्रस्तुत करेगी।

अंडा, मीट और शराब का सेवन करने वालों को मंदिर में प्रवेश नहीं

मंदिर कमेटी अध्यक्ष कुमसू जीवन चौहान ने कहा कि 15 जुलाई को छिज्जा देवता साहिब और दोगणू देवता साहिब मंदिर में आयोजित संपुट चंडीपाठ में शिरकत करेंगे। रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें रामपुर और शिंगला की भजन मंडली अपनी प्रस्तुतियां देंगी। वहीं, मदिर कमेटी ने अंडा, मीट और शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। इस संबंध में बाकायदा फरमान जारी किए गए हैं। उन्होंने शलाटी घोड़ी के सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि 15 जुलाई को भारी संख्या में मंदिर पहुंचकर देवताओं को जोरदार स्वागत करने पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें। साथ ही देवता साहिब का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed