फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumarsain in badminton and Rohru zone winner in boxing

Rampur Bushahar News: बैडमिंटन में कुमारसैन और बॉक्सिंग में रोहड़ू जोन विजेता

Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Kumarsain in badminton and Rohru zone winner in boxing
रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद
रामपुर में छात्र वर्ग जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 15 खंडों के 384 खिलाड़ियों ने लिया भाग

जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने विजेता खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। बैडमिंटन मुकाबले में कुमारसैन और बॉक्सिंग में रोहड़ू जोन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। आयोजन समिति ने मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला शिमला के 15 शिक्षा खंडों के 56 स्कूलों के 384 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इंडोर गेम्स की इस प्रतियोगिता में बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, रेसलिंग, वेट लिफ्टिंग, योग, कुराश, टेबल टेनिस और चेस प्रतियोगिता प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बैडमिंटन मुकाबले में कुमारसैन जोन प्रथम रहा। शिमला-1 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग में रोहड़ू जोन प्रथम और रामपुर जोन द्वितीय रहा। जूडो में बलग पहले और देहा दूसरे स्थान पर रहा। रेसलिंग में चियोग प्रथम और बलदेयां द्वितीय स्थान पर रहा। वेट लिफ्टिंग में नेरवा पहले और धारगौरा दूसरे स्थान पर रहा। चैस में डीएवी गजेड़ी प्रथम और ठियोग द्वितीय स्थान पर रहा। योग में ठियोग प्रथम और छोटा शिमला द्वितीय स्थान पर रहा। टेबल टैनिस में छोटा शिमला पहले स्थान पर रहा। कुराश में देहा प्रथम और बलग जोन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि चंद्रप्रभा नेगी ने सभी प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। एडीपीईओ राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य राजेश परमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य बिमला शर्मा, इंटक अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, पूर्व पार्षद चूड़ामणी, भगवान दास, अमरजीत कौर समेत अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

रामपुर में आयोजित इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करती मुख्यातिथि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed