फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kulvanta Dhami becomes SMC Chairperson of Dhamwari School

Rampur Bushahar News: कुलवंता धामी बनीं धमवाड़ी स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष

Sun, 28 Jun 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Kulvanta Dhami becomes SMC Chairperson of Dhamwari School
धमवाड़ी स्कूल में कुलवंता धामी बनी एसएमसी की अध्यक्ष। स्रोत: स्कूल प्रबंधन 
आमसभा आयोजित, बिंता को उपाध्यक्ष चुना गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमवाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की आमसभा का आयोजन प्रधानाचार्य बीरबल सिंह कल्याण की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में करीब 80 प्रतिशत अभिभावकों की उपस्थिति रही। आमसभा में सर्वसम्मति से नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में कुलवंता धामी को अध्यक्ष और बिंता को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य बीरबल सिंह कल्याण ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, भावी विकास योजनाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यालय, अभिभावकों और समुदाय के संयुक्त प्रयासों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलवंता धामी ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नई एसएमसी विद्यालय में शिक्षा, अनुशासन और आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर कार्य करेगी। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि नई एसएमसी के सकारात्मक नेतृत्व और सामूहिक प्रयासों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धामवाड़ी शिक्षा, संस्कार और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed