{"_id":"6205448eef75d9484f794ab3","slug":"koyal-bhashala-road-built-from-9-93-crore-rampur-hp-news-sml399204718","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.93 करोड़ की लागत से बनेगी कोयल-बशला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.93 करोड़ की लागत से बनेगी कोयल-बशला मार्ग
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। दशकों से दुश्वारियां झेल रहे उपतहसील नित्थर की तीन पंचायतों के हजारों लोगों को जल्द ही सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा। आजादी के 7 दशक बीतने के बाद भी क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क सुविधा आज भी सपना ही है।
लोगों की समस्या को देखते हुए सरकार ने करीब 9.93 करोड़ रुपये की लागत से कोयल-बशला के निर्माण का फैसला लिया है। सड़क बनने से क्षेत्र के किसान और बागवानों को नकदी फसलें मंडी तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही क्षेत्र के हजारों ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे। 12 फरवरी को आनी विस के विधायक किशोरी लाल सागर इस सड़क का भूमि पूजन करेंगे।
उपतहसील नित्थर के कोयल से बशला सड़क निर्माण का इंतजार हजारों ग्रामीण कर रहे थे। सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों और किसान-बागवानों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ रही थी। सबसे अधिक परेशानियां आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आती हैं।