फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kovid dry run in Rampur

रामपुर में कोरोना टीकाकरण को लेकर किया पूर्वाभ्यास

Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
kovid  dry run in Rampur
केंद्र प्राथमिक पाठशाला रामपुर कोविड टीकाकरण को लेकर आयोजित ड्राई रन को लेकर जायजा लेते एसडीएम ? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। विश्वव्यापी कोरोना महामारी से निपटने के लिए चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को रामपुर उपमंडल के तीन स्थानों पर ड्राई रन का आयोजन किया गया। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने रामपुर के पदम छात्र स्कूल में पहुंचकर ड्राई रन का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से ड्राई रन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सभी प्रकार के प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित बनाई जाए। उन्होंने मौके पर निरीक्षण करने के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बरते जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए निकट भविष्य में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उपमंडल के सराहन, तकलेच और रामपुर छात्र स्कूल में टीकाकरण को लेकर पूर्वाभ्यास किया गया। मौके पर टीकारण से संबंधित जायजा लेने के साथ टीकाकरण अभियान को अंतिम रूप देने को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार चुनाव करवाने के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाता है, उसी तर्ज पर कोविड-19 से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। सरकार के निर्देशानुसार तिथि निर्धारित होने के बाद यह अभियान शुरू होगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर जल्द प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed