फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai, Rohru, Jal Shakti Department organized a meeting

आगामी समय मुश्किल भरा, अभी से कमर कसे कर्मचारी : अधिशासी अभियंता

Thu, 30 Jan 2025 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
सूखे की स्थिति को देखते हुए जल शक्ति विभाग ने किया बैठक का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई व गुम्मा उपमंडल में सूखे की स्थिति को देखते हुए जल शक्ति विभाग की विशेष बैठक अधिशासी अभियंता की अध्यक्षता में हुई। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई को सुचारु करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल स्रोतों में घट रहे जल स्तर पर भी चिंता व्यक्त की। अधिशासी अभियंता अजीत नेगी ने बताया कि सूखे के चलते पानी का स्तर नीचे जा रहा है, जिससे पेयजल संकट गहरा रहा है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं हुई, तो पेयजल स्रोत सूख सकते हैं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त रखें। सभी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही तरीके से करें और जहां-जहां जल संकट है। वहां समस्या से निपटने के लिए उचित कदम उठाएं। कोई कर्मचारी ड्यूटी के समय गैर हाजिर पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाला समय काफी मुश्किल भरा हो सकता है, इसलिए अभी से ही कमर कसनी जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन उपभोक्ताओं के पास अवैध रूप से पानी सप्लाई हो रही है और उनके पास पानी का कोई कनेक्शन नहीं है, तो उसे बंद करने की बजाय उस व्यक्ति का नया कनेक्शन स्वीकृत किया जाए। सभी लोगों को बराबर मात्रा में पेयजल आपूर्ति की जाए। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि पानी का दुरुपयोग न करें, जितनी पानी की जरूरत है उतना ही इस्तेमाल करें । बैठक में सहायक अभियंता कोटखाई कल्यान सिंह दुलटा, गुम्मा के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed