फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kotkhai Nagar Panchayat: Memorandum submitted to SDM regarding delay in President and Vice-President elections

Rampur Bushahar News: कोटखाई नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव में देरी पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jun 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
चेतन सिंह बरागटा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विलंब पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर पंचायत कोटखाई में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन सिंह बरागटा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस संबंध में उन्होंने एसडीएम कोटखाई से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा। चेतन बरागटा ने कहा कि नगर पंचायत कोटखाई के चुनाव 17 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं और चुनाव परिणाम घोषित हुए एक माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव नहीं करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य नगर निकायों में यह प्रक्रिया समय पर पूरी हो चुकी है, जबकि कोटखाई नगर पंचायत में अब तक यह प्रक्रिया लंबित है। उन्होंने कहा कि जनता अपना जनादेश दे चुकी है और निर्वाचित पार्षद अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में लगातार हो रही देरी से नगर पंचायत के नियमित कार्यों तथा विकास गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। बरागटा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है और राजनीतिक कारणों से चुनाव प्रक्रिया को टालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के जनादेश का सम्मान सर्वोपरि है तथा सभी संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि नगर पंचायत कोटखाई में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव बिना किसी और विलंब के शीघ्र करवाए जाएं, ताकि निर्वाचित निकाय पूरी तरह से कार्य शुरू कर सके और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिल सके। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और चुनाव प्रक्रिया जल्द पूरी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed