{"_id":"616da98049bc7a42df64969b","slug":"koksar-losar-and-chandartal-road-closed-after-snowfall-rampur-hp-news-sml387618185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद कोकसर-लोसर और लोसर-चंद्रताल मार्ग किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद कोकसर-लोसर और लोसर-चंद्रताल मार्ग किया बंद
विज्ञापन
स्पीति में भारी बर्फ बारी
- फोटो : RAMPUR-HP
काजा (लाहौल स्पीति)। लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के चलते एहतियातन दारचा, शिंकुला, जास्कर, कोकसर- लोसर और लोसर-चंद्रताल, कुंजुम पास मार्ग आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
मनाली-लेह मार्ग पर बारालाचा टॉप पर दो फीट बर्फ बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में जब मौसम साफ होगा तो रास्ता खोलने में 48 घंटे तक का समय लग सकता है।
उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन लाहौल स्पीति ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में होने वाली भारी बर्फबारी की आशंका को मद्देनजर रखते हुए सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है कि वह अधिक ऊंचाई और निम्न तापमान वाले इलाकों और अनावश्यक यात्रा करने से बचें। अपने-अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायत प्रधान गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स और पैदल यात्रियों से निवेदन किया है कि किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला जिला आपदा प्रबंधन केंद्र के दूरभाष नंबर 94594-61355, 01900-202509, 510, 517, 1077 टोल फ्री पर सूचित किया जा सकता है। उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने जनता से अपील की है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आने से परहेज करें और किसी भी आपदा की स्थिति में प्रशासन के नंबरों पर संपर्क करें।