फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kits distributed to 40 sanitation workers in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में 40 सफाई कर्मियों को वितरित की किट

Sat, 04 Apr 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kits distributed to 40 sanitation workers in Theog
ठियोग में नगर परिषद के सफाई कर्मियों को किट वितरित करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर व संस्था के सद
विधायक कुलदीप राठौर ने सफाई कर्मियों के कार्य को सराहा
विज्ञापन

कहा-कर्मचारियों के लिए जल्द बनेंगे आवास
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पहल संस्था के सहयोग से परिषद के 40 सफाई कर्मचारियों को मेडिकल किट वितरित की गई। इसके अलावा बूट और कपड़े भी दिए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाते हैं और समाज में उनके योगदान को सम्मान दिलाते हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों के लिए परिषद ओर से बनाए जा रही आवासीय सुविधा को जरूरी बताया, जिसके लिए परिषद की तारीफ भी की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें योजना से लाभान्वित लोगों की कहानियों को दर्शाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, संजय शर्मा और विवेक थापर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article