{"_id":"69a96548c30263455a098134","slug":"kisan-sabha-submitted-a-memorandum-to-the-water-power-department-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-155401-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सिंचाई सुविधा को किया जाए बहाल, वर्ना करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सिंचाई सुविधा को किया जाए बहाल, वर्ना करेंगे आंदोलन
विज्ञापन
हिमाचल किसान सभा ने जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सौंपकर सिंचाई कूहल बहाल करने की उठाई मांग। स्रोत :
किसान सभा ने जल शक्ति विभाग को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी
सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त होने से सात पंचायतों के किसान-बागवान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)। उपमंडल निरमंड की सात पंचायतों के हजारों किसान-बागवान सिंचाई सुविधा को तरस रहे हैं। बीते वर्ष कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ के कारण सिंचाई कूहल क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण सिंचाई सुविधा ठप पड़ी हुई है। वीरवार को हिमाचल किसान सभा ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा और 11 मार्च तक सिंचाई सुविधा बहाल करने की मांग उठाई। किसान सभा ने चेताया कि 11 मार्च तक सिंचाई सुविधा बहाल नहीं हुई, तो 12 मार्च से विभाग के कार्यालय के बाहर क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। बीते वर्ष कुर्पण खड्ड में आई बाढ़ के कारण उपमंडल निरमंड में भारी नुकसान पहुंचा था। बाढ़ की चपेट में आने से कुर्पण खड्ड से क्षेत्र की पंचायतों के लिए बनी सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस समस्या को लेकर किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर की अगुवाई में जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से किसान सभा ने कहा कि कुर्पण खड्ड पर बनी सिंचाई कूहल एक वर्ष से खस्ता हालत में है। सिंचाई योजना ठप होने से क्षेत्र के किसानों-बागवानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कूहल में पानी न होने से पंचायत डीम, कोट, कोटी, बड़ीधार, त्वार, भालसी और शिशवी के किसानों-बागवानों को नुकसान हो रहा है। इस कूहल में पानी न होने से लोगों के धान के क्यार नहीं लग रहे हैं। सब्जियों और नर्सरी का कार्य करने वाले किसानों पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। इस बारे में प्रभावित किसानों ने कई बार विभाग को लिखित और मौखिक रूप से सूचित किया गया है, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। नहर में पानी न होने से किसान बागवानों की आर्थिकी पर भी गहरा संकट मंडरा गया है। किसान सभा ने चेताया कि यदि 11 मार्च तक सिंचाई सुविधा बहाल नहीं की गई तो 12 मार्च से विभाग के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन और क्रमिक आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर किसान सभा महासचिव जगदीश, देवकी नंद, प्रदीप स्नेही, पदम, घनश्याम, तारा चंद, जिया नंद, हरीश, प्रेम, राम सिंह, टिटू, उत्तम राम, वेद प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।