फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kisan sabha demand 120 days work

मनरेगा में जॉबकार्डधारकों को मिले 120 दिन का रोजगार

Sun, 24 Oct 2021 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
kisan sabha demand 120 days work
मनरेगा की समस्याओं को लेकर किसान सभा निरमंड ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। हिमाचल किसान सभा खंड इकाई निरमंड के प्रतिनिधिमंडल ने मनरेगा की समस्याओं और मजदूरों की मांगों को लेकर अधीक्षक राजेंद्र नेगी से मुलाकात की। सभा ने निरमंड खंड की 32 पंचायतों में मनरेगा में आ रही समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा जिला महासचिव देवकी नंद, निरमंड इकाई अध्यक्ष पूर्ण ठाकुर, सचिव जगदीश ने कहा कि विकास खंड में मनरेगा में हर जॉबकार्ड धारक को कानून के तहत 120 दिन का रोजगार नहीं मिल रहा है। जहां रोजगार मिल भी रहा है, वहां मनरेगा मजदूरों को मजदूरी समय पर नहीं मिल रही।
विज्ञापन

तीन महीने से मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। इससे महंगाई के दौर में मजदूरों को अपने परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। विकास खंड की पंचायतों में कर्मचारियों की कमी से यह समस्या आ रही है। पहले जब 26 पंचायतें थी, तब भी कर्मचारी यही थे और आज पंचायतें बढ़कर 32 हो गई हैं तो आज भी कर्मचारी यही हैं। 32 पंचायतों में केवल 23 सचिव, 13 तकनीकी सहायक और 9 ग्राम रोजगार सेवक तैनात हैं। इससे कर्मचारियों के ऊपर भी काम का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पंचायतों में विकासात्मक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। एक ओर सरकार विकास का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस विभाग में एक भी नया पद सृजित करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही। नई पंचायतों में कर्मचारियों की भर्ती करना सरकार की जिम्मेवारी है, जिसमें सरकार नाकाम रही है।

किसान सभा ने जॉबकार्ड धारकों को मनरेगा में 120 दिन का रोजगार, मजदूरी का तुरंत भुगतान, पंचायतों को समय पर निर्माण सामग्री देने, मनरेगा कानूनों को समझाने के लिए पंचायत में जागरूकता शिविर लगाने, असेसमेंट के नाम पर वेतन में कटौती नहीं करने की मांग की है। इस मौके पर सभा के परस राम, सन्नी राणा, दुर्गा नंद, श्याम लाल, पोविंद्र, कश्मीरी लाल, कमलेश, राजकुमारी, मान दासी, मधु, गीता देवी, जग्गा देवी और फूला देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed