फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur's women's team participated in the handball competition for the first time

Rampur Bushahar News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में किन्नौर की महिला टीम ने पहली बार लिया भाग

Sun, 18 May 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur's women's team participated in the handball competition for the first time
सुंदरनगर में आयोजित 32वीं हैंडबॉल प्रतियो​गिता में किन्नार की महिला टीम ने पहली बार भाग लेते ह
मंडी जिला हैंडबॉल संघ ने सुंदरनगर में करवाई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सिंह स्मारक महाविद्यालय के हैंडबॉल सेंटर में मंडी जिला हैंडबॉल संघ ने 32वीं राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता करवाई, जिसमें किन्नौर जिला की महिला टीम ने पहली बार भाग लिया। टीम में शामिल खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हालांकि, टीम कोई पदक नहीं जीत सकी, लेकिन टीम के पहले ही प्रयास में किए गए प्रदर्शन को प्रदेशभर के खिलाड़ियों और हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ के चयनकर्ताओं ने भरपूर सराहा है। किन्नौर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि जिला किन्नौर में हैंडबॉल एसोसिएशन के गठन के बाद खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्साह दिखाया। जिला किन्नौर हैंडबॉल संघ के सदस्यों के सहयोग से टीम ने अपने प्रशिक्षक एवं राष्ट्रीय पदक विजेता नितेश नेगी और पीटीआई संजीव कुमार के मार्गदर्शन में अपनी उपस्थिति दमदार तरीके से दर्ज करवाई। भानु प्रिया की कप्तानी में टीम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूपी की डीपीई संगीता देवी और महाराजा लक्ष्मण सिंह स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में अध्ययनरत अनुष्का, दिशा, सान्या नेगी, कीर्ति नेगी, आशना नेगी, सोनाक्षी नेगी, साक्षी, नक्शीता कुमारी ओर अर्चिता शामिल थीं। टीम को कनेई गांव के सत्यवान कामटैस और कामरू के ब्रह्मदत्त नेगी ने प्रायोजित किया था। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ की तकनीकी समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रवेश मोंटी शर्मा और प्रदेश हैंडबॉल संघ के मुख्य कोच अशोक गौतम ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed