फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur, Shimla and Kullu receive season's first snowfall

Rampur Bushahar News: चोटियों पर हल्का हिमपात, निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड

Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur, Shimla and Kullu receive season's first snowfall
छितकुल में सोमवार को हुई बर्फबारी का नजारा। संवाद
किन्नौर, शिमला और कुल्लू में सीजन का पहला हिमपात, छितकुल में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी
विज्ञापन

अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही शीतलहर की चपेट में आया समूचा क्षेत्र
तापमान लुढक़ने से समय से पहले ही बाहर निकले गर्म कपड़े
पर्यटन स्थल सांगला का पारा पहुंचा छह डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर/सांगला/निरमंड। अपर हिमाचल की चोटियों पर हुए हल्के हिमपात और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश से अचानक ठंड के एहसास ने सोमवार को लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस साल सितंबर तक बरसात का मौसम रहा। अभी बरसात के गए हुए महीना भी नहीं बीता कि मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। सोमवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। किन्नौर, शिमला और कुल्लू जिले की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के सीमांत क्षेत्र छितकुल में आठ सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। मौसम में हुए अचानक बदलाव से समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। पारा लुढ़कने से लोगों ने समय से पहले ही गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। बीते रविवार से खराब हुए मौसम से किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई है। क्षेत्र में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। ऊंची चोटियों में सोमवार सुबह से ही हल्की बर्फबारी शुरू हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। जनजातीय जिले की बात करें, तो यहां सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। दोपहर बाद रिकांगपिओ के सामने किन्नौर कैलाश, जौर खंड, छितकुल, सांगला कंडा, देवर कंडा, पानपो कंडे, नाको के रियोपुरगिल, हांगो जोत और पूह की ऊंची चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई। निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। पर्यटन स्थल कल्पा का अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सांगला का अधिकतम 10 और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं कुल्लू जिले के उपमंडल निरमंड के श्रीखंड महादेव की पहाड़ियों में बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बीते दिनों तापमान अधिक होने के कारण गर्मी भी काफी ज्यादा हो गई थी। रविवार से मौसम के बदलते ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अभी बरसात समाप्त हुए दो सप्ताह का समय भी नहीं बीता था कि बर्फबारी ने दस्तक दे दी है। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को सुबह तड़के हल्की बाशि हुई, जबकि दोपहर बाद से झमाझम बारिश का दौर शुरू हुआ। देर शाम तक क्षेत्र में बारिश होती रही। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे कई लोग भीगते हुए घर निकले तो कई लोग छतरी के सहारे सफर करते दिखे। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान लुढ़क गया है और ठंड काफी बढ़ गई है।

बर्फबारी कहीं न पड़ जाए बागवानों पर भारी
किन्नौर जिले में इन दिनों सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ी है। जिले के कल्पा और पूह खंड में बागवान जोरो-शोरों से सेब सीजन में जुटे हैं, लेकिन मौसम में एकाएक हुए बदलाव से बागवानी की चिंता बढ़ रही है। यदि बर्फबारी और बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो बागवानों को आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है। समय से पहले हो रही बर्फबारी से सेब की फसल और पेड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। बारिश के कारण बागवानों ने सेब तुड़ान का कार्य रोक दिया है। अब मौसम खुलने के बाद ही सेब सीजन शुरू हो पाएगा। बागवानी विभाग किन्नौर के उपनिदेशक डॉ. बीएस नेगी ने बताया कि जिले से अब तक 19.41 लाख पेटियां देश की विभिन्न मंडियों में भेजी गई हैं, जिले से अभी भी करीब साढ़े 13 लाख पेटियां भेजना शेष हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article