फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur, Puja, inauguration of radio station, voice of Kinnaur

Rampur Bushahar News: पूह में रेडियो पर गूंजेगी किन्नौर की आवाज

Sun, 20 Apr 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur, Puja, inauguration of radio station, voice of Kinnaur
लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता पूह में किन्नौर की आवाज रेडियो स्टेशन का किया उद्घाटन करते ह
आकाशवाणी में आपका स्वागत है... पूह से सुनिये किन्नौर की आवाज
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने रेडियो स्टेशन का किया उद्घाटन
एफएम 88.4 पर होगा प्रसारण
संवाद न्यूज एजेंसी
पूह( किन्नौर)। पूह में रेडियो पर किन्नौर की आवाज गूंजेगी। सीमावर्ती क्षेत्र किन्नौर के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सूर्या कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने रविवार को पूह में नए सामुदायिक रेडियो स्टेशन किन्नौर की आवाज का उद्घाटन किया। इसका एफएम 88.4 पर प्रसारित होगा। यह प्रसारण स्थानीय समुदाय के लिए सूचना, संस्कृति और सशक्तीकरण का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने कहा कि इसके जरिये आवश्यक संदेश और सूचनाएं आसानी से लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि इस विषय पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा हुई है। उद्घाटन समारोह में मध्य कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष रुचिरा सेनगुप्ता की विशेष उपस्थिति रहीं। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की। लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने कहा कि किन्नौर की आवाज का प्रसारण न केवल स्थानीय संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि आपदा जैसी परिस्थितियों में जागरुकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। यह सामुदायिक रेडियो स्टेशन भारतीय सेना की ओर से हिमाचल प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सशक्त बनाने का प्रयास है। यह स्टेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रसारित करेगा, जिससे किन्नौर के निवासियों का सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सकेगा। किन्नौर की आवाज अब सही मायने में किन्नौर के लोगों की आवाज बनेगा, उनकी संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाएगा और हर मुश्किल समय में उनका साथ देगा। इस अवसर पर सेना के अधिकारी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि पूह के प्रधान राजेश कुमार, नमज्ञा के प्रधान बलदेव सिंह, डूबलिंग के प्रधान चंद्र सिंह और पूह के महिला मंडल के प्रधान कमला देवी, नमज्ञा के महिला मंडल के प्रधान और डूबलिंग महिला मंडल के प्रधान सूरत कुमारी भी उपस्थित थे।
किन्नौरी संस्कृति पर आधारित होंगे कार्यक्रम
भारतीय सेना की ओर से पूह में स्थापित कम्युनिटी रेडियो स्टेशन से किन्नौर की आवाज प्रसारण को पूह, नमज्ञा, डबलिंग, डूबलिंग, रोपा, बैली सहित अन्य क्षेत्रों में सुना जा सकता है। इसमें किन्नौर के लोकल कलाकारों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से किन्नौरी गीत, किन्नौरी बोलियों और किन्नौरी संस्कृति पर केंद्रित कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इस रेडियो स्टेशन के स्टेशन मैनेजर नीरज सोलंकी होंगे। मध्यप्रदेश के भोपाल से रक्षा देहरादून से विपुल रेडियो जर्नलिस्ट के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन

ये कार्यक्रम किए जाएंगे प्रस्तुत
स्टेशन मैनेजर नीरज सोलंकी ने बताया कि कम्युनिटी रेडियो स्टेशन से किन्नौर के आवाज में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पूर्व रिकॉर्डिंग, 9 बजे से 10 बजे तक गुड मोनिंग पूह कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इसके अलावा पर्यावरण की बात, कहानी की बेला, स्वास्थ्य सेवा, महिला जागृति, जन जागृति, युवा तरंग, कृषि पर केंद्रित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता  पूह में किन्नौर की आवाज रेडियो स्टेशन का किया उद्घाटन करते ह

लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता पूह में किन्नौर की आवाज रेडियो स्टेशन का किया उद्घाटन करते ह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed