फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news urni dhank, road, open all day

रामपुर बुशहर: एनएच-5 पर उरनी ढांक से अब 24 घंटे हो सकेेगी वाहनों की आवाजाही

Tue, 14 Feb 2023 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। नेशनल हाईवे 305 पर उरनी ढांक से अब 24 घंटे वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। जिला दंडाधिकारी किन्नौर सुरिंद्र सिंह राठौर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे जिले के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर उरनी ढांक से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अब बिना समय सीमा के नियमित रूप से 24 घंटे हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि गत दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर उरनी ढांक के समीप भारी भरकम भूस्खलन हो गया था।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया था। खासकर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई थी। इसका मकसद यही था कि रात के समय भूस्खलन होने पर जानमाल का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में वाहनों की आवाजाही का समय सुबह 5:00 बजे से शाम 8:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर 24 घंटे वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


एक घंटे का अतिरिक्त सफर करने को मजबूर थे लोग
उरनी ढांक से वाहनों की आवाजाही रात के समय बंद होने पर लोगों को वाया वाया टापरी-उरनी होकर रिकांपिओ और रामपुर के लिए आवाजाही करनी पड़ती थी। 20 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करने में लोगों को करीब एक घंटे का समय लगता था। अब उरनी ढांक से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बहाल होने पर लोगों को इससे निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed