{"_id":"6413523efec8341b9e0758c6","slug":"kinnaur-news-liquor-shop-auction-rampur-hp-news-c-19-1-90337-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में शराब ठेके आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि पर हुए नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में शराब ठेके आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि पर हुए नीलाम
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में इस वर्ष शराब ठेकों का आवंटन आरक्षित मूल्य से 49 प्रतिशत वृद्धि के साथ हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में यह वृद्धि करीब 66 प्रतिशत रही। वीरवार को उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में वर्ष 2023-24 के लिए जिले के आबकारी ठेकों का आबंटन नीलामी, सह-निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि जिला किन्नौर में आबकारी ठेकों की दो इकइयां रिकांगपिओ और सांगला है।
रिकांगपिओ इकाई का आरक्षित मूल्य 9.38 करोड़ रखा गया था। इसके लिए कुल पांच आवेदन प्राप्त हुए थे। इसमें निविदाकर्ता राकेश कुमार चड्डा सफल रहे। उन्होंने इस प्रक्रिया में 14.11 करोड़ का टेंडर डाला था। इसी प्रकार सांगला इकाई का आरक्षित मूल्य 5.89 करोड़ रखा गया था। इसमें कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें निविदाकर्ता शमशेर सिंह सफल रहे। उन्होंने इस इकाई के लिए 8.63 करोड़ का टेंडर भरा था। जिला आबकारी आवंटन समिति में उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश के अलावा उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी एवं कार्यवाहक समाहर्ता हरीश छटी, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी एवं पर्यवेक्षक गोपाल डोगरा भी मौजूद रहे।