फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur news, awareness, program, dav, school, reckangpeo

Rampur Bushahar News: चित्रकला प्रतियोगिता में आंचल प्रथम

Sat, 18 Mar 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। डीएवी विद्यालय रिकांगपिओ में वो दिन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राध्यापक राकेश कुमार ने की। कार्यक्रम में थाना प्रभारी रिकांगपिओ जनेश्वर ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉ. अन्वेषा ने छात्राओं को मासिक धर्म पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि महामारी के समय खानपान और सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डॉ. अमन यादव ने विद्यार्थियों को एनीमिया के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश में एनीमिया ग्रस्त बच्चे 55.4 प्रतिशत है। किन्नौर जिले में यह प्रतिशत 75.6 प्रतिशत है। उन्होंने बच्चों को जंक-फूड न खाने की सलाह दी और आग्रह किया कि पौष्टिक आहार ग्रहण करें। अधिवक्ता दीपक नेगी ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य अधिनियम के बारे में लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आंचल ने पहला, वरुण नेगी ने द्वितीय और तनुश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। डीएवी विद्यालय समिति ने जिला कार्यक्रम विभाग के आयोजकों और वक्ताओं को पौधे भेंटकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य राकेश ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के जागरुकता शिविरों का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इस मौके पर जिला कार्यक्रम विभाग की सांख्यिकी सहायक अंजू नेगी, महिला कल्याण अधिकारी उर्वशी सोबे और डीएवी स्कूल के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed