{"_id":"66b377fcf6da681b3309aa78","slug":"kinnaur-kailash-yatra-religious-yatra-administration-rampur-hp-news-c-19-sml1055-391005-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर कैलाश यात्रा में युवा श्रद्धालू कर रहे मादक पदार्थ का सेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर कैलाश यात्रा में युवा श्रद्धालू कर रहे मादक पदार्थ का सेवन
विज्ञापन
यात्रा में चल रहा ड्रोन और जोर-जोर से बज रहा म्यूजिक, नियमों की उड़ रहीं धज्जियां
खाली बोतल और रेपर्स को वापस लेने के लिए प्रशासन करे बंदोबस्त
यात्रा में पेश आ रही खामियां, सुधार करने की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर कैलाश पवित्र यात्रा में युवा श्रद्धालुओं को मादक पदार्थों का सेवन करते हुए देखा गया है। साथ ही म्यूजिक सिस्टम लेकर जोर-शोर से म्यूजिक चलाते हुए युवा श्रद्धालु आ रहे हैं। मादक पदार्थ का सेवन को रोकने के लिए गणेश गुफा से लेकर पार्वती कुंड और किन्नौर कैलाश तक पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ानी चाहिए। पवित्र यात्रा पर कुछ श्रद्धालुओं को ड्रोन उड़ाते हुए भी देखा गया।
किन्नौर कैलाश यात्रा पर आई यूपी के नोएडा से नीलिमा ने जिला प्रशासन और श्री परकाशांकरेस किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी पोवारी-तंगलिंग को इस पवित्र यात्रा में पेश आ रही खामियों पर विशेष ध्यान देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि किन्नौर कैलाश यात्रा तीन दिन के बजाय पांच दिन की होना चाहिए, ताकि एक दिन यात्री को पूरी तरह से विश्राम करने का मौका मिल सके। यह यात्रा गणेश पार्क से होते हुए गणेश गुफा, पार्वती कुंड और किन्नौर कैलाश तक 16 से 24 घंटे का सफर एक ही दिन में पूरा करना पड़ता है, जबकि यह अति दुर्गम रास्ता है। सिर्फ बड़े-बड़े पत्थरों पर लाल रंग लगा कर चिह्नित होने के कारण यात्रियों को अति कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नीलिमा ने कहा कि गणेश पार्क से गणेश गुफा और पार्वती कुंड, फिर किन्नौर के कैलाश तक कोई शौचालय नहीं है। श्रद्धालुओं को पानी पीने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। न कोई खाने पीने का लंगर और स्टाल लगा है। श्रद्धालु भूख-प्यासे बम बम भोले के जयकारों के सहारे और किन्नौर कैलाश की असीम शक्तियों की बदौलत अति कठिनाई वाले रास्तों पर निडर से यात्रा पूरी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को गणेश गुफा से ऊपर कोई स्वास्थ्य सुविधाएं भी नहीं हैं। वहीं खाली बोतल और रैपर्स का भी वापस करने का इंतजाम होना चाहिए।
देवता जी के आदेश अनुसार गणेश गुफा से ऊपर किसी भी प्रकार की गतिविधियों का संचालन नहीं होगा। किसी विपरीत परिस्थितियों में गणेश गुफा में श्रद्धालु को एक रात को रखा जाता है। - प्रीतम सिंह भंडारी, अध्यक्ष श्री परकाशांकरेस किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी पोवारी-तंगलिंग
विज्ञापन
मादक पदार्थ के बारे में जिला प्रशासन को सूचना मिली है। जल्द कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ड्रोन उड़ाने और म्यूजिक सिस्टम को चलाने की इजाजत नहीं है। कार्रवाई की जाएगी। खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। - डॉ. शशांक गुप्ता, एसडीएम कल्पा