फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Festival, Reckong Peo, Kinnaur, Fair in Kinnaur, State Level Fair

Rampur Bushahar News: आज पूरी तरह से हट जाएंगी किन्नौर महोत्सव में सजी दुकानें

Mon, 11 Nov 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेला कमेटी ने व्यापारियों को दिए स्टॉल हटाने के निर्देश, बीते वर्षों के मुकाबले इस वर्ष कम हुआ व्यापार, व्यापारियाें में निराशा
विज्ञापन

देव कला नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान लगाए गए स्टॉलों को हटाने के मेला कमेटी और प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। मेला कमेटी ने मेले में आए व्यापारियों को मंगलवार तक दुकानें हटाने के फरमान जारी किए हैं। सोमवार को साडा के कनिष्ठ अभियंता ने मेले में सजे स्टॉलाें को हटाने की व्यापारियाें को चेतावनी दी। गौर हो कि राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान पुलिस लाइन रिकांगपिओ से मैन चौक तक लगाए गए 401 स्टॉलों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इन स्टॉलों को हटाकर वाहनों की आवाजाही इस मार्ग से सुचारु रूप से की जाएगी।
इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव में बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों को अपने व्यापार में खास लाभ नहीं हुआ है। इसके चलते उन्हें हताश होकर यहां से जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। किन्नौर महोत्सव में कंबलों का व्यापार करने आए उत्तर प्रदेश के मोहम्मद हुसैन ने बताया कि इस वर्ष किन्नौर महोत्सव फीका रहा। उन्हें व्यापार में खास लाभ नहीं हुआ है। जितना उनका व्यापार हुआ, उससे ज्यादा उन्हें आने-जाने में खर्च करने पड़े हैं। कपड़ों का व्यापार करने आए दिल्ली के राजू चंद्रा ने कहा कि इस वर्ष किन्नौर महोत्सव में खास कमाई नहीं हुई है। बैगों का व्यापार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के नंद किशोर ने कहा कि कमाई से ज्यादा तो समान लाने ले जाने में खर्च करना पड़ा है और महोत्सव में खास कमाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


किन्नौर महोत्सव में आए व्यापारियों को नौ तारीख तक व्यापार करने का समय दिया था, परंतु अब 12 नवंबर शाम तक सभी दुकानें खाली करवाई जाएंगी। मुख्य चौक से पुलिस लाइन होते हुए वाहनों की आवाजाही को सुचारु रूप से चलाया जाएगा। सोमवार को साडा के कनिष्ठ अभियंता विकास ने सभी स्टॉलों को खाली करने को लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी है, ताकि जल्द से जल्द व्यापारी अपना सामान बांध लें। -डॉ. शशांक गुप्ता, साडा के सचिव एवं उपमंडलाधिकारी कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article