{"_id":"6a86a64dfba577264407a5d0","slug":"kinnaur-altercation-among-three-shepherds-one-dead-murder-case-registered-against-two-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर: तीन भेड़पालकों में मारपीट; एक की मौत, दो पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर: तीन भेड़पालकों में मारपीट; एक की मौत, दो पर हत्या का केस
Thu, 20 Aug 2026 12:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सांगला (किन्नौर)।
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:31 PM IST
सार
किन्नौर के नेशनल हाईवे-पांच पर पानवी पुल से करीब 300 मीटर दूर बुधवार सुबह शिमला जिला के रामपुर तहसील, गानवी निवासी 48 वर्षीय जगदीश का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
भेड़पालक की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नौर जिले के नेशनल हाईवे-पांच पर पानवी पुल के पास बुधवार सुबह एक भेड़पालक का शव बरामद हुआ। बीती रात तीन भेड़पालकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दो भेड़पालकों ने तीसरे पर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद मृतक के परिजनों और 15/20 क्षेत्र के लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा है। वहीं, दोनों भेड़पालकों को गिरफ्तार कर भावानगर पुलिस थाना में हत्या
विज्ञापन
का केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, किन्नौर के नेशनल हाईवे-पांच पर पानवी पुल से करीब 300 मीटर दूर बुधवार सुबह शिमला जिला के रामपुर तहसील, गानवी निवासी 48 वर्षीय जगदीश का शव बरामद हुआ। घटना से पूर्व मंगलवार रात वांगतू से रामपुर की ओर तीन भेड़पालक जा रहे थे। पानवी पुल के पास तीनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और दो भेड़पालकों ने जगदीश के साथ बेरहमी से मारपीट की। रात करीब 8:30 बजे हुई इस मारपीट में उसके सिर और शरीर पर गहरी चोटें आईं। हालांकि, मारपीट के बाद एक आरोपी स्वयं पुलिस थाना भावानगर पहुंचा और पुलिस को इस वारदात के बारे में सारी जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी भेड़पालक किन्नौर जिला के तहसील निचार, ग्रांगे गांव निवासी 37 वर्षीय नंद लाल और शिमला जिला के रामपुर तहसील, पशाडा निवासी 47 वर्षीय सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों भेड़पालकों में हुई मारपीट को उस वक्त एनएच से गुजर रहे एक टिपर चालक ने भी देखा था। इसने भी पुलिस को जानकारी दी। बताया कि तीनों भेड़पालकों में तीखी बहस हुई और दोनों आरोपियों ने जगदीश को बुरी तरह से पीट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या के आरोप में दोनों भेड़ पालकों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की निष्पक्षता से जांच कर रही है। मृतक के शव को फॉरेंसिक जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। सुशील कुमार शर्मा, एसपी किन्नौर