फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur adminstration establish machines in snow bound area

Rampur Bushahar News: बर्फबारी से निपटने को प्रशासन तैयार

Tue, 10 Jan 2023 10:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। जिला किन्नौर में बर्फबारी से होने वाली आपदाओं से निपटने को जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को बर्फबारी के समय होने वाली समस्याओं से तुरंत निपटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीनों ब्लॉक में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जेसीबी, डोजर और लोडर मशीनें तैनात कर दी हैं। आपदा की स्थिति में लोग टोल फ्री नंबर 1077, 223151, 52, 53, 54 और 55 पर संपर्क कर मदद प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि बर्फबारी के दृष्टिगत जनजातीय जिला किन्नौर संवेदनशील माना जाता है। इसको देखते हुए बर्फबारी से निपटने के लिए बीते माह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्त ने बैठक कर उचित निर्देश जारी किए थे। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, वन विभाग, विद्युत बोर्ड, एनएच प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन को बर्फबारी से निपटने के लिए सभी पुख्ता बंदोबस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कार्यवाहक उपायुक्त किन्नौर एवं एडीएम पूह एसएस राठौर ने बताया कि जिले के तीनों खंडों में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बीआरओ ने 15 मशीनें, एनएच प्राधिकरण ने तीन मशीनें और लोक निर्माण विभाग ने 23 मशीनें उपलब्ध करवाई हैं। इससे मार्गों को सुचारु और बहाल रखने में मदद मिलेगी। जल शक्ति विभाग को पेयजल आपूर्ति और विद्युत बोर्ड को बिजली की सुचारु आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed