{"_id":"62cb0384d46fe25e16785622","slug":"khunni-defeat-kumasu-in-kabddi-rampur-hp-news-sml414814793","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में खुन्नी ने ने कुमसू को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में खुन्नी ने ने कुमसू को हराया
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को कबड्डी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर के पद्म वरिष्ठ पाठशाला में आयोजित बुशहर महोत्सव रविवार को रस्साकशी, कबड्डी, वॉलीबाल और गायन प्रतियोगिता के मुकाबले हुए। कबड्डी मुकाबले में खुन्नी ने कुमसू को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
इसके अलावा गानवी ने जाहू और ननखड़ी ने कोटला को हराकर जीत दर्ज की। वॉलीबाल मुकाबलों में में दत्तनगर ने तकलेच, नरैण ने छात्र स्कूल रामपुर, बतूना ने शाह, क्याव ने किन्नू, शाह ने बगलती, पीजी कॉलेज रामपुर ने तकलेच स्कूल और खमाड़ी ने मझोली टिप्पर को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
महोत्सव के चौथे दिन चीफ जनरल मैनेजर नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रवीण सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ हिमकोफेड एवं आर्यवर्त सोसाइटी के चेयरमैन कौल नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 13 जुलाई को बुशहर महोत्सव के समापन समारोह में विजेताओं को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विभिन्न प्रतियोगिताओं में टीमों की संख्या बढ़ने के कारण महोत्सव के समापन की तिथि को 13 जुलाई तक बढ़ाया गया है। समारोह में हिमाचल के लोक गायक संतोष, बीरबल मुसाफिर, एसी भारद्वाज और रोहिनी डोगरा प्रस्तुतियां देंगे।