फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   khegsu mandi orchdist get 3480 rs per box spur variety apple

खेगसू मंडी में स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री, 3480 रुपये की बिकी एक पेटी

Sun, 18 Jul 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
तिलक राज कायथ
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। खेगसू मंडी में स्पर वैरायटी के सेब की धमाकेदार एंट्री हुई है। मंडी में रविवार को स्पर सेब की प्रति पेटी रिकॉर्ड 3480 रुपये में बिकी। यहां खुली बोली में कोलकाता से पहुंचे व्यापारी श्रीतोड़कर ने स्पर की 19 पेटी का लॉट रिकॉर्ड दाम में खरीदा। चोखे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। खेगसू मंडी में स्पर सेब की धमाकेदार एंट्री से बागवान भी गदगद हैं।
गौर हो कि रामपुर उपमंडल के निचले क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय और प्रदेश की विभिन्न मंडियों में बड़े पैमाने पर बागवान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। कोरोनाकाल में सेब सीजन के शुरूआती दौर में फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सूबे के कमलाऊ गांव के प्रगतिशील बागवान प्रेमराज ने बताया कि खेगसू मंडी में उनकी स्पर सेब की प्रति पेटी 3480 रुपये में बिकी है। मात्र 19 पेटियों के लॉट लेकर वह खेगसू मंडी पहुंचे थे। यहां लदानियों ने स्पर सेब की पेटियों की खुली बोली लगाई। मंडी में सीटियों के जोर शोर के बीच कई व्यापारियों ने खुलकर बोली लगाई और अंत में कोलकाता के व्यापारी श्रीतोड़कर ने 3480 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से 19 स्पर पेटियों का लॉट खरीदा। उन्होंने कहा कि शुरूआती दौर में स्पर सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बागवानों से आग्रह किया है कि मंडी में जल्दबाजी के चक्कर में कच्चे सेब लेकर न पहुंचे। बागवानों को अच्छे माल के दाम कभी भी मिल सकते हैं। पूरी तरह से तैयार सेब को ही मंडी में लाएं। बागवान रोनू चौहान, विजय राज, विनोद और राजेश वर्मा ने भी कहा कि शुरूआती दौर में सेब के दाम कई मंडियों में अच्छे मिल रहे हैं।
खेगूस मंडी में प्रवेश फ्रूट ट्रैड्स के आढ़ती ने कहा कि मंडी में स्पर की पेटी 3480 रुपये में बिकी है। स्पर की 19 पेटियों का लॉट 66,120 रुपये में खरीदा गया। सीजन के शुरूआती दौर में बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।

अच्छे दाम मिलने से मौसम से पड़ी मार से मिली राहत
सेब सीजन के शुरूआती दौर में अच्छे दाम मिलने से बागवानों को कुदरत से मिले जख्म पर थोड़ा भी मरहम लगा है। फ्लावरिंग के दौर में बारिश, तो कभी बैमोसम बर्फबारी, ओलावृष्टि, अंधड़ और सूखे की मार के कारण प्रदेश भर में करीब चार से पांच हजार करोड़ के कारोबार को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed