फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kaul Negi and Neena Sharma elected as members of the BJP State Working Committee

Rampur Bushahar News: कौल नेगी और नीना शर्मा चुने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य

Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Kaul Negi and Neena Sharma elected as members of the BJP State Working Committee
रामपुर के कौल सिंह नेगी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य। स्रोत : भाजपा
रामपुर बुशहर। भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी और नीना शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा मंडल रामपुर में खुशी का माहौल है और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश नेतृत्व ने रामपुर के दोनों श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं पर विश्वास दिखाया है। यह दोनों नेताओं का समर्पण और अनुभव पार्टी के प्रति उनके अटूट समर्पण का परिणाम है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कौल नेगी और नीना शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्ति पर बधाई दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नई कार्यसमिति का गठन करते हुए इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुना है, जिससे संगठन को अनुभव और ऊर्जा का नया संबल मिलेगा। ननखड़ी मंडल अध्यक्ष जिया लाल, सराहन मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह जैन, महामंत्री जगदीश मेहता, भाजपा मंडल महामंत्री राममूर्ति चौहान, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश खमराल सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

रामपुर के कौल सिंह नेगी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य। स्रोत : भाजपा

रामपुर के कौल सिंह नेगी बने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य। स्रोत : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article