{"_id":"6712612a9e9aac55430f350c","slug":"karva-chauth-festival-theog-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-123409-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: करवा चौथ पर खिला बाजार, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी से फीका कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: करवा चौथ पर खिला बाजार, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी से फीका कारोबार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग ( रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग बाजार में करवाचौथ को लेकर शुक्रवार को भीड़ देखने को मिली। आसपास के क्षेत्र से लोग खरीदारी करने ठियोग बाजार में पहुंच रहे हैं। शाली बाजार में सब्जी मंडी से लेकर सुभाष चौक तक सैकड़ों दुकानें लगी हैं। वहीं, व्यापारमंडल ठियोग के महासचिव गौरव जोशी ने बताया कि अब ऑनलाइन खरीदारी में लोगों की रुचि बढ़ रही है। ऑनलाइन कारोबार के कारण छोटे व्यापारी को नुकसान हो रहा है। छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी चीजों को लोग ऑनलाइन मंगवा रहे हैं। ठियोग में रोजाना करीब दो ट्रक ऑनलाइन बुक किए सामान के पहुंच रहे हैं। इसका असर इस बार त्योहारी सीजन में देखने को मिल रहा है। बाजार में पहले जैसा काम नहीं रहा है। इस पर सरकार को भी कुछ ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन के कारण प्रदेश के राजस्व को भी नुकसान होता है। व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष कुलवंत ठाकुर ने बताया कि दो साल होने को आ रहे हैं। ठियोग बाजार की मुख्य सड़क एनएच के हालात बदतर है। व्यापारी वर्ग कई बार प्रशासन के समक्ष अपना दुखड़ा रख चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई, जिसका कारोबार पर असर पड़ रहा है। कपड़ा व्यापारी वरुण सूद ने बताया की उनकी पुश्तैनी दुकान है, लेकिन हर साल जो कार्य होता है, वह इस साल नहीं हुआ है। सराफा कारोबारी तौसीफ चौधरी ने बताया कि गहनों की खरीद में लोगों की रुचि है। दिवाली तक सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। मनियारी की दुकान चलाने वाले केवल राणा ने बताया कि एक समय में करवाचौथ को लेकर दस दिन पहले से बाजारों में रौनक होती थी, लेकिन अब दो दिन ही काम होता है। पूरा साल हम लोग दुकानें खोलते हैं और त्योहरों के समय में बाहरी राज्यों से तहबाजारी बाजार में दुकानें लगा देते हैं, जिसका कारोबार पर असर पड़ता है।