{"_id":"671505a776066065ff03fcd0","slug":"karva-chauth-festival-karva-chauth-festival-in-rampur-bushahr-rohru-ani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-123502-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुबह मंदिरों में सुहागिनों ने की पूजा, रात को चांद देख तोड़ा व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुबह मंदिरों में सुहागिनों ने की पूजा, रात को चांद देख तोड़ा व्रत
विज्ञापन
भीमाकाली मंदिर सराहन, महालक्ष्मी माता मंदिर खोपड़ी समेत अन्य मंदिरों में जोड़े पहुंचे पूजा-अर्चना करने
छुट्टी के दिन करवाचौथ होने से बाजार में भी खरीदारी करते हुए दिखाई दिए जोड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। करवाचौथ के दिन रामपुर, आनी, रोहड़ू और किन्नौर क्षेत्र के बाजारों में दिनभर खासी रौनक रही। सुबह से देर रात तक बाजार में चहल-पहल रही। इस बार छुट्टी के दिन पर्व आने के चलते ज्यादातर जोड़े बाजार में खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। वहीं, कई जोड़े रामपुर के मंदिरों में पहुंचे। करवाचौथ को लेकर भीमाकाली मंदिर सराहन और महालक्ष्मी माता मंदिर खोपड़ी समेत अन्य मंदिरों में सुबह से स्थानीय जोड़ों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दंपत्तियों ने यहां विशेष पूजा-अर्चना की। पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने सुबह संकल्प लेकर दिनभर निर्जला व्रत किया। दिन में शहर के विभिन्न मंदिरों में सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की और रात को करीब आठ बजे महिलाओं ने चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा किया। रामपुर के पाटबंगला मैदान और अन्य स्थानों पर करवाचौथ पर रविवार को हजारों महिलाओं ने चांद का दीदार कर व्रत खोला और पूजा-अर्चना की।
बाजार रहे देर रात तक गुलजार
सुबह से देर रात रामपुर बाजार में चहल-पहल लगी रही। करवाचौथ को लेकर रामपुर बाजार गुलजार रहा। करवाचौथ के दिन बाजारों में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ी। बाजार में करवों से लेकर छलनी की खूब बिक्री हुई। सुबह के वक्त ब्यूटी पार्लर की दुकानों में भी महिलाओं की भीड़ लगी रही। करवाचौथ पर रामपुर बाजार में दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था।
होटलों में थी स्पेशल व्यवस्था
रामपुर के मंदिरों में सुबह से ही महिलाओें का जमावड़ा लगा रहा। मंदिरों में सुहागिनों ने अक्षत, पुष्प और मिष्ठान से माता की पूजा की और अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। दोपहर के समय शहर के अलग-अलग हिस्सों में व्रत कथा का आयोजन किया गया। वहीं, विभिन्न होटलों में भी महिलाओं के लिए स्पेशल डिनर की व्यवस्था की गई थी ।