फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Karva Chauth fast festival, crowd in Rampur market, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: करवाचौथ से पहले रामपुर बाजार में हुआ गुलजार

Fri, 18 Oct 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Karva Chauth fast festival, crowd in Rampur market, Rampur Bushahr
मुख्य पुजारी महालक्ष्मी मंदिर रामपुर पंडित देवेंद्र शास्त्री
सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। करवाचौथ को लेकर रामपुर बाजार इन दिनों खरीदारों से गुलजार हो गया है। रामपुर सहित आनी, निरमंड, कुमारसैन, करसोग और किन्नौर सहित अन्य क्षेत्रों से महिलाएं यहां आकर करवाचौथ के लिए जमकर खरीदारी कर रही हैं। शुक्रवार को रामपुर बाजार में महिलाओं ने कपड़े, ज्वैलरी, व्रत का सामान, पूजा के कैलेंडर व अन्य सामान की खूब खरीदारी की। कपड़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। करवाचौथ का व्रत इस बार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। पर्व पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करेंगी। पर्व को महज दो दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में महिलाएं पर्व की तैयारी में जुटी हुई हैं। पूजन और शृंगार की दुकानों में भीड़ दिखाई दे रही है।
रामपुर बाजार में शुक्रवार को महिलाओं ने पर्व को लेकर सुबह से लेकर देर शाम तक जमकर खरीदारी की। बाजार के सभी दुकानों पर सामान खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इतना ही नहीं एनएच पांच पर लगे ठेलों से व्रत के दौरान पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री भी लोगों ने खूब खरीदी। शृंगार की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ नजर आई। करवाचौथ को लेकर सराफा दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ थी। महिलाओं ने सोने की अंगूठी सहित अन्य आभूषणों की खरीदारी की। रामपुर बाजार सराफा कारोबारी मनोज सोनी, राहुल सोनी आरती ज्वैलर्स, नवरत्न ज्वैलर्स और अन्य कारोबारियों ने बताया है कि करवाचौथ को लेकर बाजार में खासी भीड़ है। ज्यादातर महिलाएं चांदी की बिछियों की मांग कर रही हैं और सोने के अन्य आभूषण की भी अच्छी मांग है। कई महिलाएं आर्टिफिशियल ज्वैलरी पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाई मेहंदी
शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों की महिलाएं खरीदारी करने के लिए पहुंची। करवाचौथ को लेकर दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। बाजार में महिलाओं ने मेहंदी की दुकानों में जाकर अपने हाथों में मेहंदी भी लगाई। मेहंदी लगाने के लिए दुकानदार 100 रुपये ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवा चौथ पूजा का मुहूर्त
20 अक्तूबर रविवार को करवाचौथ व्रत पूजने का समय शाम को 5:30 बजे से लेकर रात 9 बजे तक विशेष शुभ रहेगा। मुख्य पुजारी महालक्ष्मी मंदिर रामपुर पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस बीच रामपुर में चंद्रोदय 7:45 बजे लगभग हो जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि कि चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा। इसके तहत यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed