{"_id":"6a818e7e5090cf7642091dc9","slug":"kalpas-team-emerged-victorious-in-the-volleyball-competition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-167333-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में कल्पा की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में कल्पा की टीम रही विजेता
विज्ञापन
पानवी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित बॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता टीमों को सम्मानित
पानवी में पर तीन दिवसीय प्रतियोगिता करवाई गई
महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में पेश किया लोक नृत्य
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। जय मां कुगदा नागिन युवा क्लब ने पानवी पंचायत में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में महिला मंडल ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। क्लब की ओर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल कल्पा और नमो नारायण पानवी के बीच हुआ। कल्पा की टीम ने फाइनल जीत कर प्रतियोगिता की ट्राॅफी अपने नाम की। विजेता और उप विजेता टीमों को भी मुख्य अतिथि ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। समारोह में पंचायत प्रधान यशवंत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित हुए। उप प्रधान रविंद्र नेगी, बीडीसी हिम्मत नेगी और सदस्य समर्थ विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया। इसके बाद संबोधन में प्रधान यशवंत नेगी ने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधा सभी को मिलनी चाहिए। इसके लिए पंचायत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यभार संभालते ही जोकटरिंग से पानवी तक के लिए सड़क निर्माण शुरू हो गया है। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष यशवीर, उपाध्यक्ष जगजीत, सचिव दिमाग चंद, कोषाध्यक्ष रंजना कुमारी, खेल सलाहकार अनिल कुमार, सलाहकार यशपाल नेगी, खेल सलाहकार बोबी मौजूद रहे।