फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kalpa school win vollyball turnament

वॉलीबाल प्रतियोगिता में कल्पा स्कूल ने मारी बाजी

Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
kalpa school win vollyball turnament
कानम स्कूल स्कूल आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबाल विजेता टीम का कल्पा स्कूल में स्कूल प्रबंधन स्व - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। कानम स्कूल में आयोजित अंडर-19 उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों खेल
विज्ञापन

प्रतियोगिता के कबड्डी में निगुलसरी और वॉलीबाल प्रतियोगिता में कल्पा स्कूल विजेता बना है। इसके अतिरिक्त लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी ने पहला स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सापनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटसेरी ने दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निचार प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा विजेता बना जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी को उपविजेता के खिताब से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला बरी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा द्वितीय स्थान पर रहा। शतरंज प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।योग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तांगलिंग द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा कम्बा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बेस्ट टर्न आउट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम ने दूसरे, अनुशासन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता हिंदी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ की ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा की उपासना द्वितीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता संस्कृत में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम की चंद्रा विजेता बनीं वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्रुआ की शिवांजली दूसरे स्थान रहीं। संस्कृत गीतिका में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा की अंशुका प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी की अवंतिका दूसरे स्थान पर रही। संस्कृत श्लोक में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कानम की निशिका नेगी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा की अंकिता ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एकल गान प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग की शीतल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की सोनिका ने दूसरे स्थान रही। समूह गान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग और कोठी ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। वन एक्ट प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूरंग प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किल्बा दूसरे स्थान पर रहा। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा दूसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर और 3000 हजार मीटर की दौड़ भी आयोजित की गई। इसके अलावा हाई जंप, शॉर्ट पुट और डिसकस थ्रो प्रतियोगिता के अलावा अंडर-17 गर्ल्स श्रेणी की बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली पाठशाला और कानम के छात्र-छात्राओं मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed