फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalpa Block won the title of overall winner.

Rampur Bushahar News: कल्पा ब्लॉक के नाम रहा ओवरऑल विजेता का खिताब

Thu, 09 Oct 2025 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Kalpa Block won the title of overall winner.
सांगला में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं
सांगला में अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। सांगला में तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा वर्ग जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को संपन्न हो गई। समापन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले के 39 स्कूलों की 343 छात्राओं ने भाग लिया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कल्पा, पूह और निचार खंड की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। कल्पा ब्लॉक के नाम ओवरऑल विजेता का खिताब रहा। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सांगला प्रथम रहा। बॉक्सिंग में भी सांगला प्रथम और रकछम द्वितीय रहा। फुटबाल में कोठी प्रथम, कल्पा द्वितीय रहा। चेस में कल्पा प्रथम व लियो द्वितीय रहा। कबड्डी में कल्पा ब्लॉक प्रथम व निचार द्वितीय रहा। हैंडबॉल और बास्केटबॉल में निचार ब्लॉक प्रथम व पूह ब्लॉक द्वितीय रहा। खो-खो में निचार ब्लॉक प्रथम व कल्पा ब्लॉक द्वितीय रहा। टीटी में पूह प्रथम व कल्पा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। ओवरऑल ट्रॉफी एवं गवर्नर ट्रॉफी कल्पा ब्लॉक के नाम रही। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुराश और ठोडा खेल को भी शामिल किया गया। कुराश में पांगी स्कूल प्रथम और कानम स्कूल द्वितीय रहा। ठोडा में शौंग स्कूल प्रथम व ज्ञाबुंग स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में पूह ब्लॉक ने बाजी मारी। समारोह में मंत्री ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर एपीएमसी शिमला किन्नौर निदेशक उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक निदेशक पीतांबर दास नेगी, किनफेड निदेशक सचिन नेगी, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाईक, उपनिदेशक उच्च शिक्षा कुलदीप डोगरा, प्रधानाचार्य डाइट कुलदीप नेगी, प्रधानाचार्य बलविंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

सांगला में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

सांगला में आयोजित अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article