फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kalash Yatra reached Funja Gaura for the statue of former Chief Minister Late Virbhadra Singh

Rampur Bushahar News: पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के लिए फूंजा गौरा पहुंची कलश यात्रा

Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra reached Funja Gaura for the statue of former Chief Minister Late Virbhadra Singh
गौरा फूजा पंचायत में दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिमा बनाने के लिए कलश में मिटटी डालते लोग।
रामपुर बुशहर। सराहन में भीमाकाली मंदिर के पास आठ जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि पर भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए कलश यात्रा पिछले दिनों सराहन पंचायत से शुरू हुई थी। रविवार को यह यात्रा दूसरे चरण के तहत पंचायत फुंजा, पंचायत गौरा, पंचायत गोपालपुर और पंचायत रचोली पहुंची। इस दौरान सभी पंचायतों से मिट्टी ली गई। इस कलश यात्रा में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कल्चरल एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष राहुल सोनी ने कहा कि रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आठ फीट की भव्य प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसे जयपुर में तांबे से निर्मित किया जा रहा है। मूर्ति पर करीब 15 लाख का खर्चा प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed