{"_id":"626593bbe188f9106a4004bf","slug":"kadcham-chitkul-road-not-well-for-travelling-in-sangla-kinnaur-district-rampur-hp-news-sml406719092","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 पंचायतों की मुख्य सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, खतरे के साये में हो रहा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 पंचायतों की मुख्य सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे, खतरे के साये में हो रहा सफर
विज्ञापन
सांगला छितकुल संपर्क मार्ग खस्ताहाल
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर की सांगला वैली के हजारों लोग और पर्यटक खतरों के साये में सफर करने को मजबूर हैं। वैली की 11 पंचायतों को जोड़ने वाला 42 किलोमीटर कड़छम-छितकुल मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तबदील हो गया है। ऐसे में सफर करना जोखिम भरा है। सड़क की टारिंग उखड़ चुुकी है और जगह-जगह हादसे होने का डर है।
लोक निर्माण विभाग से बार-बार मांग के बाद भी सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। इस कारण हजारों पर्यटक वैली में आने से कतरा रहे हैं। निजी कंपनियों की ओर से सड़क पर की गई बेतरतीब खुदाई के चलते मार्ग की हालत खस्ता हुई है।
कड़छम-छितकुल मार्ग से सांगला तहसील की 11 पंचायतें लाभान्वित होती हैं। मार्ग पर गड्ढों के कारण हमेशा हादसों का अंदेशा बना रहता है। हजारों की आबादी रोजाना खतरों के साये में सफर कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, पीतांबर दास नेगी, प्रताप नेगी, रघुवीर सिंह नेगी, धर्मज्ञान नेगी आदि ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मिले लेकिन कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
..
सैलानी बोले, मूलभूत सुविधाएं तो मिलें
दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, राजस्थान और महाराष्ट्र से सांगला वैली पहुंचे पर्यटकों शाईना, श्रेया, कविता, श्रुती, कविता, अंकुर गुप्ता, श्वेता, प्राची, करुणा, पदमिनी आदि ने कहा कि सांगला वैली में प्राकृतिक सुंदरता तो खूब है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। सरकार और जिला प्रशासन को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सड़क की हालत में सुधार करना चाहिए।
...
जल्द सुधारी जाएगी हालत
लोक निर्माण विभाग सांगला के एसडीओ राकेश नेगी ने कहा कि जल्द ही सड़क की हालत सुधारी जाएगी। पूर्व में ठेकेदार के आवेदन न करने के कारण सड़क को सुधारने की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी, जिस कारण उसे रद्द करना पड़ा। जल्द ही टेंडर लगाकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।

सांगला छितकुल संपर्क मार्ग गडढों में तबदील- फोटो : RAMPUR-HP