फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   jungle fire

नहीं बुझ रही नौशंग और बटसेरी के जंगल की आग

Sat, 10 Oct 2020 06:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिले की सांगला तहसील के तहत वन्य प्राणी शरण स्थल छितकुल के नौशंग और बटसेरी के रासोरंग में पिछले कई दिन से जो भयंकर आग जंगल में लगी है, उसे बुझाना वन विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। वन विभाग ने काफी क्षेत्रों में आग को बुझाने का प्रयास किया है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में तेज हवाओं के चलते आग बुझाने में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जंगल में लगी आग को काबू करने के लिए भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वितीय वाहिनी के सहायक कमांडेंट लेखराज राणा और निरीक्षक योगराज, वन खंड अधिकारी मनमोहन सिंह नेगी की अगुवाई में 50 जवानों सहित ग्रामीणों ने पूरा दिन नौशंग के 50 से अधिक हेक्टेयर वन भूमि पर फैली आग को बुझाने में सुबह से लेकर देर शाम तक कड़ी मशक्कत की लेकिन, आग को नहीं बुझाया जा सका। तेज हवाओं के चलते फायर लाइन काटने के बावजूद आग नहीं बुझ रही है। सांगला से नायब तहसीलदार घटनास्थल का दौरा करने के बाद लोगों के साथ आग बुझाने में डटे रहे। वहीं, बटसेरी के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए बीट गार्ड बटसेरी संजीव, फायर वाचक अमित नेगी सहित बटसेरी गांव के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईटीबीपी उपनिरीक्षक तारा, उपनिरीक्षक राजेश, सहायक उपनिरीक्षक योगिंद्र सिंह, वन परिक्षेत्राधिकारी किशू देवी, बीट गार्ड छितकुल गोपाल नेगी, बीट गार्ड रकछम छायानंद, बीट गार्ड बटसेरी संजीव, प्रधान छितकुल राज कुमारी, उपप्रधान अरविंद्र सहित छितकुल के सभी ग्रामीण मौजूद रहे। उधर, वाइल्ड लाइफ डीएफओ सराहन धर्मवीर मीणा ने बताया कि तेज हवाओं के कारण आग को बुझाने में मुश्किल हो रही है। लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग वन विभाग के साथ आग बुझाने में सहयोग करें। वन विभाग आग को बुझाने में हरसंभव प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed