फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jubdi Byon Sambar, closing of Rihali Fair, Theog, Shimla

Rampur Bushahar News: क्यार स्कूल में पीजीटी संस्कृत का पद स्वीकृत

Sun, 15 Sep 2024 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jubdi Byon Sambar, closing of Rihali Fair, Theog, Shimla
जुबड़ी ब्यौन सांबर रिहाली मेले में ​शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर लोगों की जनसमस्याएं सुनते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ठियोग( रामपुर बुशहर)। जुबड़ी ब्यौन सांबर (ठियोग) में रिहाली मेले का रविवार को समापन हुआ। शिक्षा मंत्री बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्योहार हमारी प्राचीन परंपरा के प्रतीक हैं। उन्होंने मेला कमेटी को इस प्राचीन संस्कृति एवं सभ्यता के संरक्षण के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मेले कहीं न कहीं देव संस्कृति से भी जुड़े हुए हैं, जिससे इनका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के यही मेले, बिशू एवं त्योहार पूरे भारत वर्ष में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। आज की युवा पीढ़ी को आगे आकर इनके संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि हमारी प्राचीन परंपरा का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। जिस क्षेत्र में यह मेला आयोजित किया जा रहा है, वह क्षेत्र ठियोग और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र का संगम है। इसके विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ही दुर्गम क्षेत्रों का विकास करना है। शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला क्यार में पीजीटी संस्कृत का पद स्वीकृत करने की घोषणा की। रोहित ठाकुर ने कहा कि मेला ग्राउंड को चौड़ा करने के लिए एफसीए के अंतर्गत स्वीकृति लेनी होगी। स्वीकृति उपलब्ध होने के बाद इसके चौड़ा करने के लिए पैसों का उचित प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कलाहर एवं जुबड़ी सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने मेला कमेटी को आयोजन के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। वहीं, जिम्मू एवं खशधार ठोड़ा दल, गुठान नृत्य दल और स्कूल की छात्राओं को प्रस्तुति के लिए 11- 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने ब्यौन देवगढ़ महिला मंडल भवन में लोगों को समस्याओं को सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र कुलदीप राठौर ने कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक विरासत है इनके संरक्षण के लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। मेले में सभी लोग रंगबिरंगे परिधान में आए हुए हैं, जो एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि बागवानों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन को शुरू किया है। सेब आयात शुल्क में वृद्धि एवं अवैध शुल्क के लिए केंद्र सरकार से बात की जाएगी, ताकि क्षेत्र के बागवानों का लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि ठियोग अस्पताल को जिला अस्पताल करने के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही यह जिला अस्पताल बनेगा, जिससे पूरे जिला के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने मेला कमेटी को 25 हजार, जिम्मू एवं खशधार ठोड़ा दल, गुठान नृत्य दल एवं स्कूल को छात्राओं को 5100 -5100 रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर गुठान नृत्य दल ने चोल्टू नृत्य एवं स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र पाल चौहान, मंडल अध्यक्ष जुब्बल कोटखाई मोती लाल डेरटा, मंडल अध्यक्ष ठियोग नरेंद्र कंवर, भंडारी परमानंद शर्मा, मेला कमिटी सचिव राजेश शर्मा, उपमंडल दण्डाधिकारी ठियोग मुकेश शर्मा, तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा, ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक देवेंद्र नेगी, पंचायत प्रधान अंबादत्त सहित मेला कमेटी एवं मंदिर कमेटी से सदस्य और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed