फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jubbal-Kotkhai Assembly Constituency

Rampur Bushahar News: गुम्मा पंचायत से कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सहित 12 लेगों ने थामा भाजपा का दामन

Tue, 30 Jun 2026 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Jubbal-Kotkhai Assembly Constituency
गुम्मा पंचायत से कांग्रेस बूथ अध्यक्ष सहित 12 लेगों ने थामा भाजपा का दामन। स्रोत: भाजपा
रोहड़ू। जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की गुम्मा पंचायत में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष सहित 12 परिवारों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। भाजपा का दामन थामने वालों में गुम्मा कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष अश्वनी चौहान (टीटू), यशपाल (ग्राम कुफर), सुबानंद (ग्राम सेंज), विनोद (ग्राम सेंज), सुरेश डोगरा (ग्राम कुफर), मोहन लाल (ग्राम कोटला), राजू (ग्राम कुफर), अभिजीत, दीपक रांटा (ग्राम कुफर), बशीर दीन (ग्राम कनलोग), अवजेश (ग्राम कुफर) तथा हनीफ़ (ग्राम कनलोग) शामिल रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप तथा राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार, भाजपा आईटी सेल के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा, भाजपा मंडल कोटखाई-नावर के अध्यक्ष सुंदर डोगरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article