फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   JSW Hydro Power Energy Limited Kinnaur, Sangla, Reckong Peo

Rampur Bushahar News: लाडा के 115 करोड़ पर जेएसडब्ल्यू की कुंडली, पंचायतों में रुका विकास

Fri, 31 Jan 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
जल्द राशि जमा नहीं की तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे जनप्रतिनिधि
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने भी परियोजना प्रबंधन को शीघ्र राशि जमा करने के दिए हैं निर्देश

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर के छोल्तू स्थित एक हजार मेगावाट के जेएसडब्ल्यू हाईड्रो पावर एनर्जी लिमिटेड ने साडा प्राधिकरण को लंबे समय से लाडा की राशि नहीं दी है। जेएसडब्ल्यू करीब 115 करोड़ की राशि पर परियोजना ने कुंडली मारी है। लाडा की राशि जमा न करने के कारण परियोजना प्रभावित करीब 22 पंचायतों के विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। वहीं, ग्रामीणों में परियोजना प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष है। गौर हो कि एक हजार मेगावाट की जेएसडब्ल्यू हाईड्रो पावर एनर्जी लिमिटेड ने वर्ष 2011 से लाडा की राशि जमा नहीं की है। हालांकि, कुछ राशि जमा की गई, लेकिन वर्ष 2021 से पूरी तरह से राशि जमा करना बंद कर दी। अब 34 करोड़, 95 लाख से बढ़कर यह राशि 115 करोड़ पहुंच चुकी है। परियोजना से करीब 20 से 22 पंचायतें प्रभावित हैं और विकास कार्यों पर ग्रहण लगा हुआ है। हालांकि, हाल ही में रिकांगपिओ में आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी कंपनी को लताड़ लगाई है और शीघ्र पैसा जमा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। परियोजना से निचार, पानवी, रामनी, पूनंग, चगांव, किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शोंग, कामरू, मेबर-रल्ली, यूला, मीरू और उरनी सहित कई अन्य पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हैं। प्रधान चगांव पंचायत कांता देवी नेगी, प्रधान रामनी सुनीता नेगी, प्रधान मीरू पंचायत नरेंद्र नेगी, प्रधान पूनंग सुंदर भगती नेगी, प्रधान निचार पंचायत राजपाल नेगी, प्रधान चांसू बीरबल लोक्ट्स सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र लाडा की राशि जमा नहीं की गई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

कंपनी ने दे दिया है पैसा

जेएसडब्ल्यू परियोजना के मुख्य प्रबंधक कौशिक मौलिक ने कहा कि तीन वर्ष पहले कंपनी ने एक करोड़, अस्सी लाख रुपये जमा कर दिए हैं। अब किसी भी तरह का कोई भी पैसा जमा नहीं करना है। लंबे समय से इस संबंध में विवाद चल रहा है। कंपनी ने जो पैसा जमा करना था, वह कर दिया गया है।
विज्ञापन



- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed