फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Journey on Rewari-Dalash road turns deadly

Rampur Bushahar News: रिवाड़ी-दलाश सड़क पर गड्ढों से सफर बना जानलेवा

Fri, 24 Jul 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Journey on Rewari-Dalash road turns deadly
गड्ढों में तब्दील हुई रिवाड़ी-दलाश सडक़। संवाद
रोजाना विद्यार्थियों, ग्रामीणों और मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार से शीघ्र दुरूस्त करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

दलाश (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन दलाश के अंतर्गत आने वाली रिवाड़ी-दलाश सड़क की हालत इन दिनों दयनीय बनी हुई है। डेढ़ किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं और सड़क की नाली भी बंद पड़ी है। सड़क पर खुले में पानी बह रहा है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सड़क की दशा नहीं सुधारी गई है और सड़क से तारकोल जगह-जगह से उखड़ गया है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मेला राम, विनोद शर्मा, विकास गोस्वामी, कैलाश शर्मा, सुरेश शर्मा, सतपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, जेआर सरस्वती और दलीप शर्मा ने विभाग से मांग की है कि सड़क में बंद पड़ी नाली को खोला जाए और सड़क को दुरुस्त किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के कनिष्ठ अभियंता लाल चंद का कहना है कि जल्द बंद पड़ी नाली को खोल दिया जाएगा। सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article